रायपुर के सीनियर साइकिलिस्ट सुरेश दुआ को मिली बड़ी कामयाबी, सिर्फ 93 घंटे में पूरा किया 1200 किलोमीटर का लंबा सफर, राइडरों ने दी बधाई
Raipur's senior cyclist Suresh Dua achieved great success, completed the 1200 km long journey in just 93 hours, riders congratulated him
रायपुर : दिल्ली रैडोन्नेयर द्वारा आयोजित CKB 2024 (क्लाइंब का बाप) 1200 किलोमीटर की साइकिलिंग इवेंट को रायपुर शहर के साइकिलिस्ट सुरेश दुआ ने सिर्फ 93 घंटे में पूरा किया. इस इवेंट को दिल्ली रैडोन्नेयर ने 6 दिसंबर 2024 को आयोजित किया था.
इस इवेंट मैं पूरे देश से 33 साइकिलिस्ट और विदेश के 1 साइकिलिस्ट ने भाग लिया. इस इवेंट को 14 साइकिलिस्ट ने पूरा किया. इस 1200 किलोमीटर के इवेंट में तयशुदा रुट मैं साइकिलिंग करनी होती है. जो दिल्ली से शुरु होकर पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, जिरखपुर, धर्मपुर, पिंजौर, बद्दी, किरतपुर, आंनदपुर साहिब, ऊना, चिंतपूर्णी, काँगड़ा, धर्मशाला, मैक्लोडगंज से होते हुए पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) तक 600 किलोमीटर और फिर इसी रुट से वापस दिल्ली मैं खत्म हुई थी. 1200 किलोमीटर के साइकिलिंग इवेंट मैं करीब 8000 मीटर एलिवेशन (ऊंचाई) था और क्योंकि यह कार्यक्रम दिसंबर मैं था तो इस रुट मैं ठंड भी थी.
सुरेश दुआ ने बताया की इस इवेंट मैं ठंड (करीब 0 – 6 डिग्री तापमान) के साथ शीत लहर और पहाड़ियां भी थी जिससे उन्हें साईकिल चलाने में कई तरह की दिक्कतो का सामना भी करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपना चैलेंज पूरा किया.
इस इवेंट के लिए सुरेश दुआ ने रायपुर शहर से 100 किलोमीटर दूर साल्हेवारा की घाटी में साईकिल चलाने का अभ्यास भी किया था. इसलिए हिमाचल प्रदेश के सर्द वातावरण में और पहाड़ों मैं साइकिलिंग कर पाए. इसके पहले सुरेश दुआ ने 6 बार सुपर रैडोन्नेयर (200 KM, 300 KM, 400 KM, 600 KM) और एक बार 1000 किलोमीटर (65 घंटे) का इवेंट भी पूरा कर चुके हैं.
सुरेश दुआ पिछले 6 साल से रोजाना साइकिलिंग करते हैं. अब तक करीब 68000 किलोमीटर साइक्लिंग कर चुके हैं. रायपुर शहर के सभी साईकिल ग्रुप के राइडरों ने दुआ सर के इस शानदार कामायाबी के लिए केक काट कर बधाई दी और सेलिब्रेशन किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



