भाखरा रेस्ट हाउस के पास और रायपुर की पॉर्किंग में बैठकर खिलाड़ी लगा रहे दांव, पुलिस की छापेमारी से दोनों मामलों में 24 जुआरी गिरफ्तार
Players were placing bets near Bhakra Rest House and in the parking lot of Raipur. Police raided the premises and arrested 24 gamblers in both cases.
रेस्ट हाउस के पास जुआ, 5 गिरफ्तार
धमतरी/भखारा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ सख्त और वैधानिक कार्यवाही की गई.
पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम सिहाद स्थित रेस्ट हाउस के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. जिसकी खबर पर तत्काल कार्यवाही करते हुए भखारा पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की. पुलिस को देखते ही कुछ व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.
उक्त कृत्य जुआ एक्ट के तहत पाये जाने से पांचों जुआरियों के खिलाफ थाना भखारा में अपराध क्रमांक 17/2026 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध)अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत जुर्म दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है. धमतरी पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस तरह की गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी.
आरोपी
होमेश मारकंडे, पिता यशवंत मारकंडे, उम्र 24 साल निवासी सिवनीकला, थाना कुरूद, जिला धमतरी(छ.ग.)
यतीश बघेल, पिता भागवत बघेल, उम्र 25 साल निवासी डांडेसरा, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)
कौशल नारंग, पिता अशोक नारंग, उम्र 19 साल निवासी सलौनी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.)
चंदु बंजारे, पिता कांशी राम बंजारे, उम्र 32 साल निवासी छछानपैरी, थाना मुजगहन, जिला रायपुर(छ.ग.)
यादराम साहु, पिता बरातु राम साहु, उम्र 40 साल निवासी बगतरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ट्रांसपोर्ट नगर में 19 जुआरी गिरफ्तार, 5 लाख से ज्यादा नगद और मोबाइल जब्त
रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-6 में जुआ खेलते 19 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 2,52,520 रुपए नगद और 20 मोबाइल फोन समेत कुल 5,02,520 रुपए का सामान जब्त किया गया.
खमतराई थाना पुलिस को खबर मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर-6 में दीदी के ढाबा के पास 18-19 लोग 52 पत्ती ताश से दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. खबर के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और सभी 19 आरोपियों को पकड़ लिया.
पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 2,52,520 रुपए नगद और अलग-अलग कंपनियों के 20 मोबाइल फोन (करीब 2.50 लाख रुपए कीमत) जब्त किए. कुल जब्ती 5,02,520 रुपए आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 129/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 में मामला दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी-
1. टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा पिता सोमनाथ वर्मा उम्र 33 वर्ष सा. धनेली घरसीवा रायपुर
2. जनेश्वर साहू उर्फ राजू पिता स्व.हेमन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष साकिन रावाभाठा खमतराई रायपुर
3. राजू साहू पिता दुकल्हा साहू उम्र 37 सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
4. शंकर साहू पिता परस राम साहू उम्र 27वर्ष सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
5. विवेक साहू पिता सोहन लाल साहू उम्र 28 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
6. मनीष वर्मा पिता जीतु वर्मा उम्र 30 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
7. युवराज देवांगन पिता मनहरण लाल देवगंत उम्र 32 सा. बंजारी नगर खमतराई
8. सेवक राम कौशल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 41वर्ष सा. रावाभाटा खमतराई रायपुर
9. बंसत सिंह पिता स्वारथ लाल उम्र 34 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
10. सोहन लाल साहु पिता जगमोहन साहू उम्र-50वर्ष सा.दोन्देकला थाना विधानसभा रायपुर
11. यशवंत साहू पिता गिरीश साहू उम्र 28 वर्ष सा. खुडमुडी थाना धरसीवा रायपुर
12. घनश्याम साहू पिता श्याम लाल साहु उम्र 19 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
13. संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 22वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर
14. मोहन दाम पिता डेरहू दास उम्र - 48 वर्ष सा.दोदे कला विधानसभा रायपुर
15. राहुल निषाद पिता नेतराम साहू उम्र 23 वर्ष सा. खुडमुडी धरसीवा रायपुर
16. धनश्याम साहू पिता सालिक राम उम्र 30 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर
17. संदीप कुमार गोंड पिता रामाशीष गोड उम्र-34 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर
18. चिन्ता राम सिन्हा पिता राजेन्द्र सिन्हा उम्र 25 वर्ष सा.बंजारी नगर खमतराई रायपुर
19. प्रशांत नेताम पिता मनोज नेताम उम्र 25 वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



