युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पिता की मौत पर की गई टिप्पणी बनी मर्डर की वजह, आरोपी निलेश गिरफ्तार, साथी कृष्णा फरार

Police reveal murder of youth, comment on father's death became motive for murder, accused Nilesh arrested, accomplice Krishna absconding

युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पिता की मौत पर की गई टिप्पणी बनी मर्डर की वजह, आरोपी निलेश गिरफ्तार, साथी कृष्णा फरार

रायगढ़/खरसिया : पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा आरोपी कृष्णा सोनवानी फरार है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया पुलिस द्वारा की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल उम्र 36 साल मौहापाली स्थित अपने मामा के घर आया हुआ था. रात में घर से निकलने के बाद वह गांव की गली में गंभीर रुप से घायल हालत में मिला. जिसके शरीर पर मारपीट और जलने के स्पष्ट निशान थे. परिजनों द्वारा उसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया. जहां से नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया. इलाज के दौरान 17 फरवरी को उसकी मौत हो गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. जिसमें मृतक को निलेश डेंजारे उर्फ निले और कृष्णा सोनवानी उर्फ गंगाराम के साथ अंतिम बार देखा गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी निलेश डेंजारे को रायगढ़ से हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि मृतक द्वारा उसके पिता की मौत को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज होकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर शिव प्रसाद पटेल के साथ मारपीट की और उसे आग के हवाले कर दिया.
आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ईंट, कपड़े, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की है. पुलिस ने आरोपी निलेश डेंजारे उम्र 25साल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. फरार आरोपी कृष्णा सोनवानी की तलाश लगातार जारी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB