छत्तीसगढ़ में फिर दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, पुलिस ने तहसील कार्यालय का ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार जप्त
Two minor girls raped again in Chhattisgarh; police arrest three accused, including a tehsil office driver, car seized
बलरामपुर : बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस मामले में उपयोग की गई एक कार भी जब्त की गई है.मिली जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को घटना के बाद पीड़िताएं किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. परिजनों की शिकायत पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुख्य आरोपी के साथ दो सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई. जिनमें एक तहसील कार्यालय बलरामपुर का ड्राइवर भी शामिल है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद तीनों को अदालत में पेशकिया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



