पुरानी रंजिश में सफाईकर्मी का मर्डर, युवक के गर्दन पर चाकू से किया कई वार, इलाके में फैली सनसनी, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Sanitation worker murdered due to old rivalry, youth stabbed multiple times on neck, sensation spread in the area, 3 accused including a minor arrested

पुरानी रंजिश में सफाईकर्मी का मर्डर, युवक के गर्दन पर चाकू से किया कई वार, इलाके में फैली सनसनी, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : नगर पालिका के सफाई कर्मचारी की सोमवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मृतक कर्मचारी की पहचान शिव बाल्मिकी उम्र 23 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिव बाल्मिकी सोमवार शाम 6 बजे घर से निकला था. कुछ देर बार परिजनों को खबर मिली कि उस पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है. परिजन उसे लेकर कोमलदेव अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी.
इस मामले में पुलिस ने सोमेश पांडेय उम्र 23 साल, दीपक साहू उम्र 25 साल और एक नाबालिग को हिरासत में लिया. तीनों से पूछताछ में उन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया. पूछताछ में पता चला कि शिव बाल्मिकी का आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB