छत्तीसगढ़ में अचानक डोलने लगी धरती, 4 जिलों में महसूस किये गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

The earth suddenly started shaking in Chhattisgarh earthquake tremors felt in 4 districts people came out of their homes

छत्तीसगढ़ में अचानक डोलने लगी धरती, 4 जिलों में महसूस किये गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

बस्तर/सुकमा : छत्तीसगढ़ के बस्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में धरती हिलती हुई नजर आ रही है. सुबह सब अपने अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए.
आज बस्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना का मुलगु जिला था. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 थी. भूकंप के झटके 4 दिसंबर को सुबह करीब 7.27 बजे महसूस किए गए. धरती के हिलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए.
गौरतलब है कि, बस्तर में पिछली बार भूकंप कोरोना काल में आया था. मार्च 2020 में सुकमा और जगदलपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त रिक्टर स्केल पर उसकी तीव्रता 4.2 थी. इन दो जिलों के अलावा छिंदगढ़, मलकानगिरी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे. ये झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे.
भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है.भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है. इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI