लड़की ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वीडियो किया अपलोड, युवक ने किया कमेंट्स, भाई ने गुस्से में किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, हिरासत में आरोपी
The girl made a reel and uploaded a video on Instagram, the young man commented, the brother attacked her in anger, admitted to hospital, accused in custody
धमतरी : धमतरी जिला में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है. एक युवक को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक युवती के वीडियो पर कमेंट करना भारी पड़ गया. कमेंट करने वाले एक युवक को पांच बदमाशों ने मिलकर पहले तो जमकर मारपीट की. इससे जी नहीं भरा तो युवक के छाती और पेट में धारदार चाकू से हमला कर दिया. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत आमदी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हर्ष साहू की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक रील बनाकर वीडियो अपलोड किया था. जिस पर आमदी निवासी सागर साहू ने ”ऐसा क्या” कमेंट कर दिया. इस कमेंट ने युवती के भाई ने देखा और आग बबूला हो गया. जिसके बाद आरोपी ने अपने चार दोस्तों के साथ सागर कुमार को फोन कर बुलाया और जमकर पिटाई कर दिया. इतने पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो वहीं युवक के छाती और गला और पेट पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया. और मौके से फरार हो गया.
घायल हालत में ही युवक ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटनास्थल बुलाया. जिसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया. हालत गंभीर होने की वजह से शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां घायल युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है.
अर्जुनी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वही एक युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है. लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया में अब आपको कमेंट करना भी भारी पड़ सकता है.
नगर पंचायत आमदी वार्ड क्रमांक 2 निवासी सागर साहू पिता शैलेंद्र साहू उम्र 19 साल ने कहा कि मैं इंस्टाग्राम में रील देख रहा था. इस दौरान उसी के गांव की लड़की का रील इंस्टाग्राम में सामने आ गया. और उसने गाने को लेकर कमेंट किया. जब उसकी बहन इंस्टाग्राम में रील बनाएगी तो रील पर कमेंट करना. जाहिर सी बात है सबसे पहले अपने बहन को समझाना चाहिए. उसके भाई सहित 4-5 लड़कों ने गाली गलौज की और दो थप्पड़ मारा. उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



