राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, कोर्ट में युवक ने वकील को दिखाया चाकू, वकीलों ने कर दी जमकर पिटाई, आरोपी विजय गिरफ्तार
The morale of the miscreants is high in the capital, a young man showed a knife to a lawyer in the court, the lawyers beat him up badly, accused Vijay arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में जहां एक तरफ चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं/ वहीं खुलेआम चाकू लेकर घूमने वाले युवकों की तादाद भी चिंताजनक रुप से बढ़ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर एक बदमाश ने कोर्ट परिसर में एक वकील को ही चाकू दिखा दिया. बदमाश के चाकू दिखाने से वकील नाराज हो गए और उन्होंने कोर्ट परिसर में ही बदमाश की जमकर पिटाई. इस बीच कुछ वकीलों ने चाकू दिखाने वाले बदमाश को पिटाई कर रहे वकीलों से बचाया और बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया. कोर्ट परिसर में चाकू दिखाने की घटना से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिकदोपहर करीब 1:30 बजे झगड़ा करने वाले दो बदमाश विजय ध़ृतलहरे और उसका साथी अधिवक्ता विशाल गुप्ता के पास पहुंचे. अधिवक्ता विशाल गुप्ता पिछले कुछ समय से विजय धृतलहरे का एक पुराना केस देख रहे थे. विजय वकील से इस केस की एनओसी मांग रहा था. इसी बात को लेकर कोर्ट में वकील और बदमाश में कहासुनी शुरु हो गई. झगड़ा बढ़ गया तो अन्य वकील भी पहुंच गए. इसके बाद सभी ने जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे.
इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बेहद ही संवेदनशील बात है कि न्यायालय परिसर में वकील को चाकू दिखाकर धमकी दी गई. सवाल यह है कि अपराधी न्यायालय परिसर के अंदर चाकू लेकर कैसे आ रहे हैं. इससे यह तय हो रहा है कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है.
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. युवक रायपुर का ही रहने वाला है और उसका पहले भी छोटे-मोटे अपराधों से जुड़ा आपराधिक रिकॉर्ड होने की आशंका है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कोर्ट परिसर में चाकू लेकर कैसे घुसा और उसकी मंशा क्या थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



