विधायक के PA के घर मचा हड़कंप, जब घुस आया तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल, ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत
There was a commotion in the MLA's PA's house, when a leopard entered, panic spread in the area, villagers were instructed not to come out of their homes
कांकेर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर में एक तेंदुआ घुस गया. यह घटना ग्राम बागडोंगरी की है. जहां तेंदुए के घर के अंदर घुसते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुआ आज दोपहर करीब एक बजे मोहन मंडावी के निवास में घुस गया. इसके बाद इसकी खबर वन विभाग को दी गई. खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया. जो दो घंटे से भी ज्यादा समय से जारी था.
वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. लेकिन वह अब भी घर के भीतर ही छिपा हुआ है. बता दें कि कांकेर जिले में पिछले कई दिनों से जंगली जानवरों की आमद बढ़ी है. ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जहां तेंदुए और भालुओं के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं हुई हैं. जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



