मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, आधी रात उठा ले गए नाग, लोटा, घंटी, त्रिशूल, बाल्टी, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, सामान बरामद
Thieves targeted the temple, stole snake, lota, bell, trident, bucket at midnight, police arrested two accused and sent them to jail, recovered the items
बिलासपुर/सीपत : सीपत पुलिस ने मंदिर से शिवलिंग में लगे तांबे के नाग और कलश समेत अन्य सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में निगरानी बदमाश अमन साहू पिता रामेश्वर साहू 22 साल और उसका साथी अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार 18 साल शामिल हैं. जो दोनों गुड़ी थाना सीपत के निवासी हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सीपत थाना क्षेत्र में गांव के मंदिरों से पीतल का नाग सांप, लोटा, घंटी, पीतल का त्रिशूल, बाल्टी एवं मंदिर का अन्य सामग्री चोरी हो रहा है कि खबर मिल रही थी इसी कड़ी में 28 फरवरी 2025 को प्रार्थी कुंजराम पटेल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कर्रा के बंधवा तलाब के पास शिव मंदिर स्थित है. मंदिर में शिवलिंग स्थापित है. जहां रात में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शिवलिंग में लगे तांबे के सर्प और तांबे के कलश, त्रिशूल, घंटी अन्य सामग्री कीमत 35,000 रुपये को चोरी कर ले गया.
इस रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 126/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर उक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया.
जिस पर अज्ञात आरोपी को तत्काल धर पकड़ करने की दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पूर्व में चोरी के आरोपी अमन साहूं को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो दिनांक घटना को अर्जून देवार के साथ मिलकर रात में ग्राम गुड़ी, कर्रा धनिया का राम मंदिर में चोरी करना कबूल करने पर आरोपियो से चोरी का सामग्री को जप्त कर गिरफ्तार किया गया बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक शिव सिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक राजेंद्र साहू और प्रकाश जगत का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1.अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
2.अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार उम्र 18 साल 18 दिन निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



