इस राशि के लिए आज लाभदायक दिन, मिलेगा शनि शशि योग का लाभ...

Aaj Ka Rashifal : 2 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मकर राशि से कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। इस दौरान चंद्रमा का गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा जिसे केंद्र योग और गजकेसरी योग के नाम से जाना जाता है।

इस राशि के लिए आज लाभदायक दिन, मिलेगा शनि शशि योग का लाभ...

Aaj Ka Rashifal : 2 मई का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा का संचार मकर राशि से कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र में होगा। इस दौरान चंद्रमा का गुरु के साथ चतुर्थ दशम योग बनेगा जिसे केंद्र योग और गजकेसरी योग के नाम से जाना जाता है। इस योग के शुभ प्रभाव से साथ ही शनि शशि का शुभ संयोग होने से आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें आज का राशिफल।

Aries horoscope Today: आज का मेष राश‍िफल 01 मई: भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, नई  नौकरी के ऑफर मिलेंगे

​मेष राशि के जातकों की परेशानियों में कमी आएगी

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको कई तरह की परेशानियों से आज राहत मिलने वाली है। आपको दिन के पहले भाग में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और अपना व्यवहार संयमित रखना होगा। आज आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। कामकाज में आज आपको अधिक सक्रिय रहकर काम करना होगा जिसका आपको लाभ मिलेगा और अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

Vrishabh Rashifal 2023: नए साल में वृष राशि वालों पर बरसेगी शनि देव की  कृपा, इन क्षेत्रों में होगा लाभ - vrishabh rashifal 2023 taurus yearly  horoscope 2023 money career education tlifdg - AajTak

​वृषभ राशि के जातकों का मनोबल बढा रहेगा

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में अनुकूल रहेगा। आप आज किसी नई योजना या काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सहयोग मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढा रहेगा जिसका आपको आज कई मामलों में फायदा मिलेगा। आप आज अपना काम जल्दी निपटा कर घर जाने की भी कोशिश कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज सितारे आप पर मेहरबान रहेंगे, आपकी चली आ रही स्वास्थ्य समस्या आज दूर हो सकती है। प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में आपको जीत मिल सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक करें।

Gemini horoscope Today: आज का मिथुन राश‍िफल 01 मई: धन लाभ का योग है, परिवार  में सुख बढ़ेगा

​मिथुन राशि के जातकों को सेहत का ध्यान रखना होगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा अष्टम उपरांत नवम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपको आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज सुपाच्य भोजन करें और जल प्रचुर मात्रा में लें। नौकरी में काम सुचारू चलेगा लेकिन सहयोगियों और सहकर्मियों की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेमी का साथ बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके तालमेल बना रहेगा। धर्म अध्यात्म की ओर आज आपका रुझान रह सकता है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि:- शनिवार 06 अप्रैल को कैसा रहेगा आप का दिन news in hindi

​कर्क राशि वालों को आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खट्टा मीठा रहने वाला है। आपको आज अपने सभी जरूरी काम दिन के पहले भाग में निपटा लेना चाहिए दिन का दूसरा भाग आज आपको उलझन भरा रह सकता है। आज आपको निजी और व्यावसायिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि लोग आपको इग्नोर कर रहे हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप व्यावसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज आपको आर्थिक मामलों में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। और अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

Singh Rashifal 2023: सिंह राशि वालों की धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, इन  क्षेत्रों में होगा लाभ - Singh varshik rashifal 2023 leo yearly horoscope  2023 predictions success in career ...

​सिंह राशि वालों का लिए दिन अनुकूल रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप सफलता का स्वाद चखेंगे और स्वास्थ्य तथा आर्थिक मामले आपके अनुकूल रहेंगे। आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकता है जिसकी वजह से आपको कुछ मामलों में उलझन का सामना करना होगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में प्रगति करेंगे, अधिकारी वर्ग से आपको सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज संतुष्टि और आनंद महसूस करेंगे। आज आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करना आज लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Rashi), आज 30 जनवरी 2022 का राशिफल: परिवार में सुख  बढ़ेगा, जानें कैसा रहेगा दिन
​कन्या राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

कन्या राशि वालों को आज अनुशासन और व्यवस्था से चलने की जरूरत है। सेहत भी आज आपका नरम रह सकता है इसलिए आपको खानपान संबंधी लापरवाही से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रह सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आज आप अपने काम में सहजता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। आपको अपनी योजनाएं बनाने में समय लग सकता है लेकिन आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करने होंगे। आपको अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपने आस-पास की स्थितियों को समझने और धैर्यपूर्वक उनका सामना करने का प्रयास करना चाहिए।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को चारा खिलाएं।

Libra horoscope Today: आज का तुला राश‍िफल 30 मार्च: अचानक खर्च बढ़ेंगे,  जानें कैसा रहेगा दिन

​तुला राशि वालों को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत पूर्ण लाभ मिलेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत होगी और आपके लिए बेहतर होगा कि किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। राशि स्वामी आपके अस्त हैं इसलिए आपके लिए यह भी जरूरी कि लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे प्रतिक्रिया न दें। आज आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं लेकिन भौतिक सुख साधनों का आनंद भी ले सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

Vrishchik Rashifal 2023: वृश्चिक राशि वाले निवेश में जोखिमों से रहें दूर,  यात्रा की है संभावना - Vrishchik varshik rashifal 2023 scorpio yearly  horoscope in 2023 in hindi tlifdg - AajTak

​वृश्चिक राशि के जातक कमाई से प्रसन्न होंगे

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रह सकता है। आपके लिए सलाह है कि दिन के पहले भाग में आज जोखिम वाले काम से बचें। आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं जिसके कारण आप उदास भी हो सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपके चिंतित रहने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप किसी भी समस्या को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग अपना काम ध्यान से करेंगे जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी कमाई से खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे। लेकिन आज आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और खुद को तनाव से दूर रखें। आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। वैसे आज सितारे आपके लिए कहते हैं कि, आज आपको खुद पर भरोसा रखना होगा और अपने काम पर ध्यान देना होगा।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

Sagittarius horoscope Today: आज का धनु राश‍िफल 30 अप्रैल: मेहतन का फल  प्राप्त होगा, यात्रा से लाभ होगा

​धनु राशि के लिए आज का दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा

धनु राशि वालों को आज धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आपको अपने निजी जीवन में कुछ समय निकालने की आवश्यकता हो सकती है। आपको अपने व्यवसाय और कामकाज के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपने व्यवसाय में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए। आज आपको अपनी संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा समझौता करना पड़ सकता है। अगर आप किसी मामले में कोर्ट जा रहे हैं तो आपको अपनी बात स्पष्ट और संक्षिप्त रूप से रखने की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको अपने पार्टनर के लिए कोई उपहार लाने का मौका मिल सकता है। आपके बीच प्यार के नए रंग दिखाई देंगे और आपके रिश्ते में नया उत्साह आएगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

Capricorn horoscope Today: आज का मकर राश‍िफल 01 मई: धन लाभ का योग बनेगा,  आपके मन की चिंता दूर होगी

​मकर राशि वालों को लाभ मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आपको आज लाभ दिलाएंगे। आज आपको काम में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा और अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहें तो इनके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा। मनोरंजन पर कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज चने की दाल का दान करना चाहिए।

Aquarius horoscope Today: आज का कुंभ राश‍िफल 01 मई: सेहत ठीक रहेगी, धन की  प्राप्ति होगी

​कुंभ राशि वालों को सफलता मिलने वाली है

कुंभ राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। आज आपका अपने रिश्तेदारों से सहयोग और प्रोत्साहन पा सकते हैं लेकिन जरूरी है कि आप किसी विवाद में शामिल होने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देना होगा, आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हें। आज आप कोई नया वाहन या घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। आज आप खुद पर भरोसा रखें और अपने काम में पूरा समर्पण दिखाएं। आपको आज अपने सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित रहना चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Pisces horoscope Today: आज का मीन राश‍िफल 26 नवंबर: धन लाभ होगा, मन की  टेंशन दूर होगी है, व्यापार में लाभ होगा

​मीन राशि वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना होगा

मीन राशि वालों के लिए आज गुरुवार का दिन गजकेसरी योग की वजह से लाभप्रद रहेगा। आपको अपने काम में लगातार परिश्रम करना होगा और यही आपकी सफलता मंत्र रहेगा। आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने आंतरिक आत्मविश्वास को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। धर्म कर्म जैसे काम में आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको अपने निवेश पर ध्यान देना होगा और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की ओर से लाभ एवं खुशी मिलने वाली है।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी मैया को जल अर्पण करे और दीया दिखाएं।