पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज AIIMS Raipur में शुरु, मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर भी कराया उपलब्ध

Treatment of Padma Vibhushan Teejan Bai, a Pandavani singer, started at AIIMS Raipur, motorized automatic bed and wheel chair also made available

पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज  AIIMS Raipur में शुरु, मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हील चेयर भी कराया उपलब्ध

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का एम्स में इलाज शुरु हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे. और पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी. स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए. निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया.
इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है. डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है.
उल्लेखनीय है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई ने पंडवानी के जरिए छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया. तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI