यूथ हब फूड कोर्ट बचाने विकास उपाध्याय ने निकाली विशाल मशाल रैली, कांग्रेस ने बीजेपी के वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदेश में कई जगह किया धरना प्रदर्शन

Vikas Upadhyay took out a huge torch rally to save Youth Hub Food Court, Congress protested at many places in the state against BJP's promises.

यूथ हब फूड कोर्ट बचाने विकास उपाध्याय ने निकाली विशाल मशाल रैली, कांग्रेस ने बीजेपी के वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदेश में कई जगह किया धरना प्रदर्शन

यूथ हब फूड कोर्ट बचाने विकास उपाध्याय ने निकाली विशाल मशाल रैली

रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय लगातार युवा साथी, छात्र-छात्राओं, गरीब वर्ग एवं मध्यम वर्गों के हित में लगातार यूथ हब बचाने के लिये पिछले कई दिनों से मुहिम छेड़ रखी है. जिसे लेकर वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल मशाल रैली निकाल कर आंदोलन किया गया.
यह मशाल यात्रा अनुपम गार्डन से पदयात्रा करते हुए यूनिवर्सिटी गेट तक किया गया. इस मौके पर उपाध्याय ने कहा कि जब तक भाजपा की साय सरकार द्वारा युवा साथियों, छात्र-छात्राओं, गरीब वर्ग और मध्यम वर्गों के हित में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक इसी तरह आन्दोलन पर आन्दोलन कर वे लड़ाई लड़ेंगे.
इस विशाल मशाल रैली में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, डॉ. अन्नू राम साहू, मनीराम साहू, सोहन शर्मा, तरुण श्रीवास, विमल गुप्ता, रितेश त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, संदीप सिरमौर, प्रकाश मानिकपुरी, सम्पत सिंह ठाकुर, कुलदीप मठरु, अनवर हुसैन, सितेन्द्र ठाकुर, चिंता साहू, लीलाधर साहू, रामदास कुर्रे, मनीष शर्मा, ईश्वरी नामदेव, संदीप तिवारी, आरती उपाध्याय, पूजा देवांगन, खुशबू केडिया, अजय निषाद, सोनू ठाकुर, भीम यादव, डेमेन्द्र यदु, रितेश साहू, दिलीप गुप्ता, आशीष गोयल, बलजीत भट्टर, योगेश दीक्षित, संदीप शर्मा, उमेश साहनी, टार्जन, बबलू दीप, विष्णु साहू, शंकर साहू, राजेश बघेल, सूरज साहू, अतीत राठौर, शानू दीवान, शिवम मिश्रा, डॉ. भुवाल, सरविंद मसुरकर, गोलू कुशवाहा, किशन गोस्वामी, डेविड, हितेश देवांगन, श्रेयांश शुक्ला, अभिषेक साहू, दिनेश गौतम, लोकेश वर्मा, कुबेर सिंह, प्रकाश जगत, दिलशाद हुसैन, सौमित्र मिश्रा, मन्नू बाजपेयी, ईश्वर जोगी, अमित शर्मा लल्लू, पम्मी चोपड़ा, भूपेन्दर शेरगिल, गोलू मानिक, कृष्णा नायक, अभय ठाकुर, गज्जू साहू, कैलाश साहू, भागवत साहू, राजू नायक, अभिनव दुबे, अमित नायडू, श्रीनाथ भोगल, सरोश, मो. बिलाल सहित बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएँ, स्थानीय व्यापारी और सैंकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन भी शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

किसानों की परेशानी को लेकर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर द्वारा धरना प्रदर्शन कर मैनपुर में निकाली गई जंगी रैली

गरियाबंद/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के दुर्गा मंच में मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में हो रही किसानों की परेशानियों और सरकार के किसान विरोधी रवैये के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जंगी रैली निकाली गई.
यह रैली नेशनल हाईवे होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा. इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा पूरे प्रदेश में धान खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था से किसान परेशान हैं. भाजपा सरकार की कोशिश है कम से कम धान खरीदी किया जाए. सोसायटी में बारदाना की कमी है. जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा है. सरकार किसानों से धान खरीदना ही नही चाह रही है.
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने राज्य सरकार पर तिखा प्रहार करते हुए कहा सरकार किसानों से झुठा वायदा कर सत्ता में आ गई है. 72 घंटा के अन्दर किसानों को धान का भुगतान देने का वायदा किया था. लेकिन धान बेचने के बाद किसान भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं. चुनाव के समय किसानों से 3100 रूपये में धान खरीदी का वायदा किया था. चुनाव के बाद जनता के साथ छल कर रही है.
ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा धान खरीदी केन्द्रों में अनिमितता देखने को मिल रहा है. किसानों को गारंटी के नाम पर छला गया है. आज ग्रामीण इलाके में टोकन नही कट रहा है. ऑनलाइन टोकन काटने में भारी परेशानी हो रही है.
इस मौके पर प्रमुख रुप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, एनएसयुआई अध्यक्ष सोनु यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंयका कपिल, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष टीकम कपिल,डोमार साहू, तनवीर राजपूत, शाहीद मेमन, भानु सिन्हा, रोहन मरकाम, पारेश्वर नेगी, थानुराम पटेल, निहाल नेताम, पीलेश्वर सोरी, गजेन्द्र यादव, लोकनाथ साहू, बृजलाल सोनवानी, गंगाराम जगत, पूर्व सरपंच गयचंद कोमर्रा, जाड़ापदर सरपंच हरचंद ध्रुव, लोकेश साण्डे, कोमल ठाकुर, खेलन साहू, नेपाल सोरी, पवन जगत, दीवान, रामभरोसा, हरिश्वर पटेल, दुलेन्द्र नेगी, दयाराम यादव सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. धरना प्रदर्शन का संचालन महामंत्री गैंदु यादव ने किया तो वहीं अभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेस ने बीजेपी के वादाखिलाफी के खिलाफ अमलीपदर मंडी में किया धरना प्रदर्शन

गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले में अमलीपदर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वादाखिलाफी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अमलीपदर मंडी के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष समिति अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने किया.
कांग्रेस नेताओं ने किसानों के मुद्दों पर आवाज उठाते हुए बारदाना की कमी, इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में वजन का अंतर, और टोकन कटवाने में हो रही परेशानियों जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा.
धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सतपति, अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी, युवा कांग्रेस नेता पंकज नेताम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हजारों की संख्या में किसान मौजूद थे.
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि किसानों की समस्याओं को शीघ्र हल किया जाए. ज्ञापन में बारदाना उपलब्ध कराने, इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में वजन का फर्क दूर करने और टोकन व्यवस्था को सरल बनाने की मांग की गई.
कांग्रेस का आरोप: बीजेपी कर रही है वादाखिलाफी
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष समिति के सदस्य नीरज ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ जो वादे किए थे. वे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है और सरकार की नीतियां केवल दिखावटी साबित हो रही है.
किसानों का गुस्सा और समर्थन
धरना प्रदर्शन में बड़ी तादाद में किसानों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि वे अपनी समस्याओं से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं. किसानों ने कांग्रेस की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से फौरन कार्रवाई की मांग की.
प्रशासन की प्रतिक्रिया
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों और कांग्रेस नेताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. धरना प्रदर्शन ने किसानों की समस्याओं को एक बार फिर प्रमुखता से उठाया और सरकार से जवाबदेही की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सीपत में धान खरीदी को लेकर सड़क पर उतर रही कांग्रेस , ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में हुआ धरना प्रदर्शन

बिलासपुर/सीपत : किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और भाजपा सरकार की रवैये को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में नवाडीह चौक में धरना प्रदर्शन किया गया.
विधायक दिलीप लहरिया ने मोदी व साय सरकार को आड़े हाथों लेते हुए हुए कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता काबिज कर ली. झूठ फरेब उनकी फितरत में शामिल है.  किसानों की हितैषी बनने का ढोंग रच रही भाजपा सरकार महतारी वंदन के बहाने गरीबों के बिजली बिल बढ़ाकर गरीबो से पैसा वसूल रही है.
बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत नही कर सका. प्रदेश सरकार किसानों का हक मारकर जेब गर्म करने में लगी हुई है. धरातल में चारो तरफ अव्यवस्था फैली हुई है. हम किसानों के साथ अत्याचार व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही करेंगे.
ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि धान की एक मुश्त राशि देने वाली बीजेपी की सरकार किसानों के लिए झूठ का पुलिंदा साबित हो गई. साय सरकार में चारो तरफ कमीशनखोरी, हत्या, अपराध चरम सीमा पर है. प्रदेश उनके नियंत्रण में नही है.
वरिष्ठ कांग्रेसी अहमद मोमिन ने कहा कि हर धान खरीदी केंद्र बोरा पलटने से लेकर प्रत्येक गतिविधियों में लेन देन से अछूता नही है. समय का हवाला देकर किसानो को वापस कर दिया जा रहा है.
इस धरना प्रदर्शन को सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, किसान नेता प्रमोद जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक राजवाल, रामेश्वर साहू, अशोक सूर्यवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी अहमद मोमिन, भागीरथी पोरते, तानाजीराव बांकरे, बुटन पाटनवार, प्रदेश युकां संयोजक आरटीई वीरेंद्र लैहर्षण,  महिला अध्यक्ष सुकुमत देवी लैहर्षण ने संबोधित किया.
आखिर में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार डीआर कुर्रे को ज्ञापन सौंपकर खरीदी केंद्र से अव्यवस्था दूर करने, एक मुश्त राशि देने व किसानों को सुविधा दिलाने की मांग की गई.
इस दौरान दुर्गा तिवारी, दिलीप वर्मा, विनोद यादव, मनोहर पात्रे, सीपत ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रितेश पनौरे, टीकाराम श्रीवास, गोपीचंद वर्मा, दिलीप मननेवार, सागर कुंभकार सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

यूथ कांग्रेस ने निकाली रैली, दो सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में पंकज शुक्ला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा जांजगीर चाम्पा के नेतृत्व में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप की मौजूदगी में 3200 समर्थन मूल्य को एक मुश्त किसानो को देने और अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया.
इस बारे में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर दो सूत्रीय मांग धान का समर्थन मूल्य 32 सौ रुपये एक मुश्त देने और अवैध शराब बिक्री को लेकर ज्ञापन सौपा गया है. अगर हमारी मांगों पर शीघ्रता से विचार नहीं किया जाता तो युवा कांग्रेस द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्यक्रम मे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, ज्योति कश्यप पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित भारी तादाद में यूथ कांग्रेस के लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

एक साल में ही भाजपा सरकार पूरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है, प्रदेश में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही -पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में सरकंडा स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स परिसर पहुंचकर समाजसेवी गौरव शिल्पी तिवारी परिवार द्वारा निवास में आयोजित श्रीमद देवी भागवत कथा में शामिल हुए.
इस मौके पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार असंवैधानिक कार्य करने जा रही है. उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव समय से पहले तो कराया जा सकता है. मगर समय के बाद नहीं हो सकता है. प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है. वर्तमान सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है. प्रदेश की तमाम योजनाएं बंद हो चुकी हैं. नई योजनाओं के लिए कोई प्लानिंग ही नहीं है. विकास कार्य, इलाज, स्कूल निर्माण, लोगों के कल्याण के लिए इनके पास कोई फंड ही नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI