आंगन से सोते वक्त गायब 7 साल की मासूम बच्ची, परिजनों का फूटा गुस्सा, हिरासत में संदेही बैगा, पूरे गांव में दहशत का माहौल
7-year-old innocent girl missing while sleeping in the courtyard, family members furious, suspect Baiga in custody, panic in the entire village
मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के कोसाबाड़ी गांव से एक 7 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है. लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव में शुक्रवार रात एक 7 साल की मासूम बच्ची महेश्वरी गोस्वामी का रहस्यमय तरीके से अपहरण हो गया. बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने बैगा को हिरासत में लिया है. पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 साल की मासूम बच्ची महेश्वरी गोस्वामी अपनी मां पुष्पा गोस्वामी के साथ घर के आंगन में सो रही थी. रात करीब 2 बजे जब मां की नींद खुली, तो बच्ची गायब थी. परिजनों का कहना है कि अंधेरे में कोई अज्ञात व्यक्ति उसे उठा ले गया.
घटना के बाद परिजनों ने रात में ही आस-पड़ोस और गांव में बच्ची की तलाश किया. लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. परेशान परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि तीन दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल सका.
लापता बच्ची के पिता लकवा से पीड़ित जनक गिर गोस्वामी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि पुलिस न तो बच्ची की तलाश में मदद कर रही है और न ही संवेदनशीलता दिखा रही है. उल्टा उनसे ही उल्टे-सीधे सवाल पूछे जा रहे हैं. जिससे परिवार की परेशानी और बढ़ गई है. परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है. वे एक कच्चे मकान में रहते हैं और उनके पांच बच्चे हैं. घटना की रात दो बच्चे पास ही अपने चाचा के घर सोने गए थे.
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग भी बच्ची की तलाश में जुटे हैं और सोशल मीडिया पर फोटो व जानकारी साझा कर लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं.
डीएसपी मयंक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है. बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की गई है. इस मामले में गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले बैगा को हिरासत में लिया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



