राजिम बस स्टैंड और रायपुर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों भीषम साहू व राज ठाकुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested two accused Bhishma Sahu and Raj Thakur who spread terror by brandishing swords at Rajim bus stand and Raipur
गरियाबंद/राजिम : राजिम बस स्टैंड क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने तलवारनुमा हथियार को हवा में लहराते हुए राहगीरों को डराना शुरु कर दिया. कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा जैसे कोई फिल्मी सीन चल रहा हो. लेकिन मामला हकीकत में पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत लाल साहू को खबर मिली कि एक व्यक्ति राजिम बस स्टैण्ड के पास अपने कब्जे में अवैध तरीके से हथियार रखकर हवा में लहरा कर राहगीरों को दिखाकर डरा धमका रहा है कि इस खबर पर थाने से पुलिस टीम घटना स्थल रवाना किया गया.
घटना स्थल बस स्टैण्ड के पास एक आरोपी अपने हांथ में तलवारनूमा हथियार को हवा में लहराते हुए राहगीरों को डरा धमका रहा था. जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया. पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम भीषम साहू उम्र 29 साल निवासी पटेवा थाना गोबरा नवापारा बताया.
आरोपी को उक्त कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी भीषम साहू के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस कार्यवाही में थाना राजिम पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
भीषम साहू पिता स्व जगमोहन साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर : राजधानी रायपुर के मंगल बाजार क्षेत्र में रविवार को एक युवक द्वारा चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने की घटना सामने आई. घटना की खबर मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को धर दबोचा.
मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि सुलभ कॉम्पलेक्स, मंगल बाजार के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लिए लोगों को डरा रहा है.
इस खबर के मिलते ही आजाद चौक थाना स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी राज ठाकुर, पिता शेर सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा और उसके पास से एक लोहे का चाकू बरामद किया. आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 92/2025 के तहत धारा 25, आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.
नाम आरोपी
राज ठाकुर पिता शेर सिह ठाकुर उम्र 33 साल निवासी मंगल बाजार ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



