बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर प्रदेश में हुआ भव्य आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दी श्रद्धांजलि, CM विष्णुदेव से ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

A grand event was organized in the state on Baba Saheb Ambedkar Jayanti, MLA Rohit Sahu paid tribute, CM Vishnudev bowed respectfully

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर प्रदेश में हुआ भव्य आयोजन, विधायक रोहित साहू ने दी श्रद्धांजलि, CM विष्णुदेव से ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

रायपुर : सीएम विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है. उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है. मुख्यमंत्री साय ने बाबा साहब के विचारों को युगप्रेरक बताते हुए कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायपुर : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर BSUP कॉलोनी सडू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर सुराज जन कल्याण समिति सोसाइटी एवं मैग्नेटो मॉल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कपड़ा वितरण और बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जोन क्रमांक 9 के अध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद गोपेश साहू शामिल हुए. कार्यक्रम में बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही. जिससे माहौल जनभागीदारी से सराबोर रहा. इस अवसर पर गोपेश साहू ने कहा कि “डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है”  कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

गरियाबंद : भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के मौके पर गरियाबंद जिले में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर गरियाबंद विधायक रोहित साहू ने वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
कार्यक्रम में बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं अंबेडकर समाज के सभी प्रबुद्जन , शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. आयोजन स्थल पर “समानता, भाईचारा और न्याय” के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया.
विधायक साहू ने युवाओं से भी अपील किया कि वे बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलें और शिक्षा, समानता तथा न्याय को अपना मूल मंत्र बनाएं. उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपनी स्थिति बदल सकता है. बाबा साहब ने हमेशा कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो. यही मंत्र आज भी प्रासंगिक है.”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ज़िलापंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप जिलापंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर नपा अध्यक्ष रिखीराम यादव नपा उपाध्यक्ष आसिफ़ मेमन सभापति सुरेंद्र सोंटेके सूरज सिन्हा रेणुका साहू पुष्पा साहू निरंजन प्रधान एंव अन्य कार्यक्रता सामाज के प्रबुधजन शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अमलीपदर : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती इस वर्ष अमलीपदर में ऐतिहासिक रुप से मनाई गई. पहली बार इस गांव में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और नारों की गूंज से पूरा गांव गूंज उठा.“डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें”, “जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा तेरे नाम रहेगा”
इस रैली का नेतृत्व दो महिला नेत्रियों—सूरती ध्रुवा और अमलीपदर की सरपंच हेमो बाई नागेश ने किया. उनके साथ धन सिंह कुंजाम, डोमार मरकाम, छंदों मरकाम, दुर्जन नागेश, हेमसिंह नागेश, गोविंद नागेश, धन सिंह मरकाम, बबलू मरकाम, ओमकार नागेश, लालबाई नागेश, नर्सिंग नेताम, डोमार नेताम, सेसम्मल मरकाम, मुरारी मरकाम, कमल सौरी, प्रवीण नागेश, भोला नागेश, नीलाधार प्रधान और मानसिंह सोम सहित सर्व आदिवासी समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.
नगर परिक्रमा कुर्ला पर से शुरू होकर बस स्टैंड तक और फिर वापसी कुर्ला पर तक की गई. पूरे मार्ग में लोगों ने स्वागत किया और अंबेडकर जी के विचारों को दोहराया.
कार्यक्रम के दौरान सूरती ध्रुवा ने अपने उद्बोधन में संविधान के महत्व को रेखांकित किया. वहीं सरपंच हेमो बाई नागेश ने बाबा साहब की जीवनी और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी.
इस ऐतिहासिक रैली में हजारों लोगों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अंबेडकर जी का विचार और आदर्श आज भी समाज के दिलों में जीवित है. पहली बार आयोजित हुई इस रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे पूर्ण रूप से सफल बनाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

मगरलोड : ग्राम पंचायत भेंडरी में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती मनाया गया. जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर चंदन तिलक माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जिनमें मुख्य अतिथि श्याम साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष, प्रीत कुमार देवांगन पूर्व सरपंच, मानशमणि देवांगन सरपंच राजेश्वरी पटेल, जनपद सदस्य विनीता संतशरण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा, डॉ. गिरीश साहू, रोहित पटेल, आनंद पटेल, शिव साहू, केदारनाथ साहू, डॉ. चुम्मन साहू, हेमंत साहू, प्रहलाद ध्रुव, राधे पटेल उपसरपंच , पंचायत के सभी पंच गण एवं गांव के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बिलासपुर/सीपत : सीपत में 14अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के नेतृत्व में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर से डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम तक प्रभात फेरी निकालकर बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान निर्माण में दिये गए योगदान को याद किया गया.
मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य कर्मचारियों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर संविधान निर्माता को नमन किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि अनिल शंकर शरण द्वारा संविधान के प्रस्तावना का पठन कराया गया. इसके अलावा नगर परिसर में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अंबेडकर जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (आरएलआई एवं बीई), अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधि, संगवारी महिला समिति की सदस्याएँ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोशिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगर परिसर के निवासी उपस्थित रहे। इसके पूर्व दिनांक 12 अप्रैल 2025 को एनटीपीसी चिकित्सालय, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान-जीवनदान के कथन को चरितार्थ करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
इस शिविर में कुल 76 लोगों ने रक्तदान किया और इस पुनीत कार्य के सहभागी बने। इस शिविर में डॉ. भवनीश समन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं क्विज, पेंटिंग, निबंध का भी आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों, महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बसना : बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल भी डॉ.अंबेडकर के जन्मदिवस समारोह शहीद वीर नारायण सिंह चौक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. विधायक अग्रवाल ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलनकर 'संविधान शिल्पी' की फोटो पर माल्यार्पण किया.
विधायक अग्रवाल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया.
डॉ संपत अग्रवाल ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक में आयोजित जन्म दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे. उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया. बाबा साहब का संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत है.
इस  अवसर पर सांसद रुप कुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल एलएलएम, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष डॉ खूशबू अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला , मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB