नहर में मिला युवक का शव, मिले खून के छींटे, 22 किमी दूर मिली कार, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

The body of a young man was found in a canal, blood stains were found, the car was found 22 km away, suspicion of murder, sensation spread in the area, police started investigation

नहर में मिला युवक का शव, मिले खून के छींटे, 22 किमी दूर मिली कार, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : महानदी मुख्य नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर में चोट के निशान हैं और घटनास्थल पर खून का छींटे भी मिले हैं. मृतक की कार घटनास्थल से करीब 22 किमी दूर मिली है. ऐसे में पुलिस हत्या की आशंका को लेकर जांच में जुट गई है. यह मामला धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी की सुबह महानदी मुख्य नहर में शंकरदाह रोड पर कुरुद से लगे ग्राम डांडेसरा में लोगों ने पानी में एक शव देखा. इसे देखने लोगों की भीड़ लग गई. जागरुक लोगों ने घटना की जानकारी अर्जुनी पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला.
मृतक का कपड़ा, थैला, कंबल नहर किनारे पर रखा हुआ था. पुलिस ने देखा कि शरीर में चोट के निशान और नहर की फर्श पर खून के छींटे थे. ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर जांच में जुट गई है.
युवक की पीठ पर चोट का निशान हैं. ऐसे में यह संदेहास्पद है. वहीं वहां पर एक स्मार्ट कार्ड व आधार कार्ड मिला है. मृतक की पहचान ग्राम चिरमिरी निवासी देवव्रत प्रसाद पिता धीरेंद्र प्रसाद उम्र 36 साल के रुप में हुई. मृतक पेशे से ठेकेदार बताया जा रहा है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है. बताया गया कि शव मिलने से करीब 22 किलोमीटर पहले धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर नाका के पास एक लावारिस कार खड़ी मिली थी. कार का नंबर CG04 NG 0139 है. जो देवव्रत प्रसाद की बताई जा रही है. पुलिस हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB