महासमुंद में 1.16 करोड़ का धान घोटाला, खरीदी केंद्र प्रभारी गंगाधर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, किसानों में नाराजगी, पारदर्शिता की मांग तेज, जांच जारी

A 1.16 crore paddy scam in Mahasamund, with procurement center in-charge Gangadhar arrested and sent to jail, sparking anger among farmers, and a demand for transparency. An investigation is underway.

महासमुंद में 1.16 करोड़ का धान घोटाला, खरीदी केंद्र प्रभारी गंगाधर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल, किसानों में नाराजगी, पारदर्शिता की मांग तेज, जांच जारी

महासमुंद/बसना : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में धान उपार्जन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है.  बसना थाना क्षेत्र के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में किसानों के 3742 क्विंटल धान के गबन के मामले में पुलिस ने केंद्र प्रभारी ग्राम दलालखार निवासी गंगाधर जगत उम्र 37 साल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये के धान घोटाले का आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति आरंगी के अंतर्गत आने वाले धान उपार्जन केंद्र बम्हनी से जुड़ा है. 16 मई 2026 को प्रशासनिक जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई थी. जांच में पाया गया कि किसानों का 3742 क्विंटल यानी 9355 कट्टे मोटा धान स्टॉक में कम है. इसके बाद मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई और जांच शुरू की गई.
इस बारे में 27 मई 2026 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा शाखा के प्रबंधक उस्त कुमार प्रधान ने थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आर्थिक अपराध और सरकारी संपत्ति के गबन के मामले में जांच तेज कर दी.
पुलिस की जांच में सामने आया कि धान की मात्रा में भारी गड़बड़ी और रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई. जिसके बाद केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार किया गया. 
धान खरीदी व्यवस्था छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे अहम कड़ी मानी जाती है. ऐसे में किसानों के धान में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय किसानों में नाराजगी बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य और सरकारी योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिलना चाहिए.
अधिकारियों के मुताबिक घोटाले की पूरी कड़ी और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t