रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, LIG सी-ब्लॉक के 9वें फ्लोर में फंदे से लटका, फैली सनसनी, सुसाइड नोट बरामद, नहीं हुई शिनाख्त, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

A young man died under suspicious circumstances in Raipur. He was found hanging on the 9th floor of LIG C-Block, causing a sensation. A suicide note was recovered, but the body has not been identified. Police are examining CCTV footage.

रायपुर में युवक की संदिग्ध मौत, LIG सी-ब्लॉक के 9वें फ्लोर में फंदे से लटका, फैली सनसनी, सुसाइड नोट बरामद, नहीं हुई शिनाख्त, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ फेस-02 में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया. जब एलआईजी सी-ब्लॉक की छत पर एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में बड़ी तादाद में लोग जुट गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह  मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 11 बजे लोगों ने इंद्रप्रस्थ फेस-02 के एलआईजी सी-ब्लॉक की छत पर एक युवक उम्र करीब 32 से 35 साल को फंदे से लटका देखा. इसके बाद डीडी नगर पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया.
पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर जांच शुरू की प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में “शांति की तलाश” जैसी बातें लिखी गई हैं. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर जरुरी सबूत जुटाए हैं. मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस जांच में एक अहम सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में युवक घटना से पहले बिल्डिंग की लिफ्ट से ऊपर जाते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर युवक की गतिविधियों और उसकी पहचान की जांच कर रही है.
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी कर रही है और लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद कॉलोनी में दहशत और चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से सभी लोग हैरान हैं. पुलिस आसपास के लोगों और बिल्डिंग में रहने वालों से पूछताछ कर रही है. ताकि युवक के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. सुसाइड नोट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t