फेसबुक फ्रेंड के लिए छोड़ा 15 साल का संसार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, घर में मचा कोहराम, सदमे में पति पहुंचा अस्पताल

A mother of three left her 15-year-old life behind for a Facebook friend; she eloped with her lover, causing chaos at home, and her husband was hospitalized due to the shock.

फेसबुक फ्रेंड के लिए छोड़ा 15 साल का संसार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,  घर में मचा कोहराम, सदमे में पति पहुंचा अस्पताल

रायपुर-दुर्ग: सोशल मीडिया पर शुरु हुई एक ‘फ्रेंडशिप’ ने रायपुर के एक हंसते-खेलते परिवार को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया. फेसबुक फ्रेंड के प्यार में पागल तीन बच्चों की मां अपने घर-बार को छोड़कर फरार हो गई. इस घटना का पति पर ऐसा वज्रपात हुआ कि वह गहरे सदमे में चला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि दुर्ग पुलिस की तत्परता ने इस बिखरे हुए परिवार को एक बार फिर उम्मीद दी है.
फेसबुक फ्रेंड के लिए छोड़ा 15 साल का संसार
रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की दोस्ती फेसबुक पर दुर्ग निवासी एक 31 साल के युवक से हुई. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और पिछले रविवार को महिला अचानक अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर लापता हो गई.
महिला के अचानक गायब होने से घर में कोहराम मच गया. परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस की शुरुआती सुस्ती ने उनकी चिंता और बढ़ा दी. इस बीच महिला के मोबाइल की लोकेशन कभी रतनपुर तो कभी जगदलपुर बता रही थी. जिससे परिजन पागलों की तरह यहाँ-वहाँ भटकते रहे.
एसएसपी विजय अग्रवाल की एंट्री और ‘एक्शन’
शुक्रवार को हताश परिजन दुर्ग कंट्रोल रुम पहुंचे. उसी वक्त एसएसपी विजय अग्रवाल एक क्राइम मीटिंग से बाहर निकल रहे थे. पीड़ित परिवार का दर्द सुनते ही एसएसपी ने फौरन संवेदनशीलता दिखाई और महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत को फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिया.
गयानगर में दबिश: पुलिस ने प्रेमी जोड़े को घेरा
एसएसपी का आदेश मिलते ही महिला थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई. सटीक लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने दुर्ग के गयानगर स्थित एक मकान में दबिश दी. दोपहर करीब 12:20 बजे पुलिस ने महिला और उसके फेसबुक फ्रेंड को सुरक्षित हिरासत में ले लिया.
काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा
पुलिस दोनों को लेकर महिला थाना पहुंची. वहां महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने महिला की गहन काउंसलिंग की. उसे बच्चों के भविष्य और परिवार की अहमियत समझाई गई. लंबी बातचीत और समझाइश के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB