16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा SORRY मम्मी-पापा, इधर युवती ने कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

A 16-year-old minor student hanged herself at home, writing "Sorry Mom and Dad" in a suicide note. A young woman also committed suicide, the reason being unknown.

16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा SORRY मम्मी-पापा, इधर युवती ने कर ली खुदकुशी, कारण अज्ञात

16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने घर में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा SORRY मम्मी-पापा

दुर्ग : दुर्ग जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है. यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर स्थित बौद्ध कुटीर के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम निष्ठा गोस्वामी पिता अनिल गोस्वामी सरकारी वकील उम्र 16 साल अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई. परिजनों ने जब उसे आवाज दी और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला. जहां निष्ठा को फंदे से लटका हुआ देखा गया घटना से घबराए परिजनों ने फौरन इसकी खबर मोहन नगर थाना पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. शुरुआती जांच के बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मर्चुरी भिजवाया.
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में सिर्फ “सॉरी मम्मी-पापा” लिखा हुआ है. लड़की ने अपने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है, लेकिन उसने खुदकुशी करने के पीछे की वजह का कोई उल्लेख नहीं किया. सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच की जा रही है. ताकि यह पुष्टि की जा सके कि नोट खुद लड़की द्वारा लिखा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला मालुम हो रहा है. लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि निष्ठा किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, पढ़ाई से जुड़े तनाव या किसी अन्य समस्या से गुजर रही थी या नहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

निष्ठा के पड़ोसियों ने बताया कि घर में पिता अनील गोस्वामी सरकारी वकील हैं. माता भी शासकीय शिक्षक हैं. निष्ठा की एक बहन भी है. जब यह घटना हुई उस वक्त घर में दादी थी. माता-पिता नहीं थे. घटना की खबर मिलते ही सभी फ़ौरन घर पहुंचे. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
निष्ठा गोस्वामी श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी. निष्ठा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही स्कूल के दोस्त निष्ठा के घर पहुंचने लगे. शनिवार को करीब 12 बजे निष्ठा के स्कूल से पहुंची उसकी सहेलियों ने बताया कि अभी तक सब कुछ सही था. वो कहीं से भी डिप्रेशन में नहीं थी. हम सब सदमे में है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। एक सहेली ने बताया कि उसने अपनी इंस्टा आईडी भी डिएक्टिवेट कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

रायगढ़/जूटमिल : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है. यह मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 32 में पूजा फैंसी स्टोर के पीछे स्थित एक मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
फिलहाल युवती द्वारा खुदकुशी किए जाने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t