शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराकर प्रेमिका से पीछा छुड़ा रहा प्रेमी, आरोपी गौरव गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A college student was raped on the pretext of marriage, and her boyfriend forced her to undergo an abortion to escape her. Accused Gaurav was arrested and sent to jail.

शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराकर प्रेमिका से पीछा छुड़ा रहा प्रेमी, आरोपी गौरव गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बिलासपुर : सरकंडा क्षेत्र में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाली लड़की से दोस्ती कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए. युवती के गर्भवती होने पर युवक ने दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया. बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती किराए के मकान में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती मंगला के दीनदयाल कालोनी में रहने वाले गौरव दुबे उम्र 21 साल से हुई. उसने लडकी से दोस्ती बढ़ाकर शारीरिक संबंध बनाया. इस बीच वह गर्भवती हो गई.
युवती ने इस बारे में गौरव को बताया. तब युवक ने जबरदस्ती करते हुए युवती को गर्भपात करा दिया. इसके बाद भी वह युवती का शारीरिक शोषण करते रहा. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी. पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB