छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प ने ली जान, घायल कोटवार की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव का माहौल

A violent clash between two groups over alcohol on Holi in Chhattisgarh claimed lives. The injured Kotwar died during treatment, leaving the village tense.

छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प ने ली जान, घायल कोटवार की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव का माहौल

सक्ती : सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मारपीट में गंभीर रुप से घायल हुए गांव के कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक शराब को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान कोटवार रथराम सिदार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वहीं आज मृतक रथराम सिदार का शव उनके गृह ग्राम गोरखापाली लाया गया. जहां शव पहुंचते ही गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया.
हालात को देखते हुए और गांव में किसी भी तरह का तनाव न हो, इसके लिए पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर मृतक के परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB