बीमार मां को देखने मायके जा रही बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रेलर ने रौंदा, पिता खुद को मान रहे दोषी, वाहन समेत चालक फरार

A daughter traveling to her parents' home to see her ailing mother died tragically in a road accident. She was crushed by a trailer. Her father pleaded guilty and the driver and vehicle fled.

बीमार मां को देखने मायके जा रही बेटी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, ट्रेलर ने रौंदा, पिता खुद को मान रहे दोषी, वाहन समेत चालक फरार

राजनांदगांव : राजनांदगांव से अपने मायके भिलाई आ रही एक 29 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव साक्षी द्विवेदी उम्र 29 साल राजनांदगांव में ससुराल में रहती थी. 22 नवंबर की सुबह वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी. उसके पिता उसे लेने पहुंचे थे. स्टेशन से पिता-बेटी बाइक से भिलाई-3 स्थित अपने मायके की ओर निकल पड़े. जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरे. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
रेलवे स्टेशन से बाइक पर मायके जा रही थी. पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से साक्षी द्विवेदी की बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई. ट्रेलर उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ निकल गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जबकि उसके पिता गंभीर रुप से घायल हो गए.
परिजनों के मुताबिक साक्षी की शादी इसी साल फरवरी 2024 में हुई थी. परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे की खबर मिलते ही पति और ससुराल पक्ष भी भिलाई पहुंच गया. पति बार-बार फूट-फूटकर रो रहे हैं.
साक्षी नियमित रुप से भिलाई आती थी. क्योंकि उसकी मां कुछ समय से बीमार चल रही थी. शनिवार-रविवार की छुट्टी होने की वजह से वह अक्सर मायके में समय बिताती थी. 22 नवंबर को भी वह मां का हाल जानने ही आ रही थी. लेकिन बीच रास्ते में ही जिंदगी ने उसका साथ छोड़ दिया.
हादसे के बाद साक्षी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वे बार-बार यही कह रहे हैं कि अगर वे स्टेशन न गए होते या रास्ता बदल लेते. तो शायद बेटी बच जाती. परिजन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन सदमे से उबर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरु कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है. साक्षी के शव को सुपेला मर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी लाडली इतनी जल्दी और इतने दर्दनाक तरीके से उनसे छिन गई. पुलिस ने कहा है कि आरोपी चालक जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t