तेज रफ्तार सवारी बस ने स्कूली छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, वाहन जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
A high-speed passenger bus hit a schoolgirl, hospitalized, undergoing treatment, and police seized the vehicle and began investigation.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले में बिलासपुर से पेंड्रा आ रही पुष्पराज यात्री बस ने सोमवार को एक स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई. छात्रा का इलाज जारी है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्वामी आत्मानंद स्कूल, सेमरा में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रा स्कूल से लौट रही थी. तभी तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर गई. इस हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं है.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रा को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर थाने ले आई. परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



