आरंग के पास हुआ बड़ा हादसा, नेशनल हाईवे 53 पर ट्रेलर ने खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत
A major accident happened near Arang, a trailer hit a parked truck on National Highway 53, the trailer driver burnt to death in a road accident.
रायपुर/आरंग : आरंग क्षेत्र के पारागांव के पास नेशनल हाइवे में भीषण हादसा हो गया. तड़के सुबह करीब 4 बजे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग भीषण आग लग गई. हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. यह हादसा सुबह करीब 4 बजे आरंग के पास पारागांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने की वजह से ड्राइवर और खलासी वाहन से नीचे उतरे हुए थे. तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में फौरन आग लग गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे 53 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक ट्रेलर चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है.
इस भीषण हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए. पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी से पूछताछ की और हादसे की वजह की जांच शुरु कर दी है.
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों को रोकने के लिए कड़े नियमों और सतर्कता की जरुरत है. प्रशासन से उम्मीद है कि इस हादसे से सबक लेते हुए हाईवे पर सुरक्षा के और कड़े इन्तेजाम किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



