प्लांट में बड़ा हादसा, ब्लास्ट होने से कई मजदूर बुरी तरह झुलसे, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार
A major accident occurred at the plant, several workers were badly burned in the blast, one was seriously injured and was referred to Raipur. A cloud of smoke covered the sky.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एनआरवीएस प्लांट में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. फर्नेस सेक्शन में काम के दौरान भीषण धमाका हुआ. जिससे इलाका दहल गया और धुआं दूर तक दिखाई देता रहा. हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की खबर है. इनमेंं से एक गंभीर रुप से घायल है. जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में हादसा हुआ है. फर्नेस सेक्शन में बड़ी तादाद में मजदूर काम कर रहे थे. सुबह 7 बजे के करीब फर्नेस ब्लास्ट हो गया. हादसे से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. करीब 4 श्रमिक घायल बताये जा रहे हैं. इनमें से एक की हालत नाजुक है. उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. घायलों को ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मृतकों और घायलों के आंकड़े बढ़ सकते हैं.
खबर के बाद मौके पर प्रशासनिक और पुलिस टीम पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि प्लांट को हादसे के बाद सील कर दिया गया है. इसके अलावा मृतकों और घायलों की तादाद में इजाफा हो सकता है. पूंजी पथरा थाने के थाना प्रभारी राकेश मिश्रा का कहना है कि मजदूर रामनारायण यादव उम्र 40 साल निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) को नाजुक हालत की वजह से रायपुर रेफर किया गया है.
राहत और बचाव कार्य जारी है. सुरक्षा कर्मियों ने फर्नेस एरिया को पूरी तरह सील कर दिया है ताकि दोबारा विस्फोट की आशंका को रोका जा सके. स्थानीय लोग कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



