बिरयानी खाने के दौरान मामूली विवाद पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने घनश्याम और संजू को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A minor dispute during a biryani meal led to a fatal knife attack; police arrested Ghanshyam and Sanju and sent them to jail.
कसडोल : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल नगर में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया. बिरयानी खाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक अन्य युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के सिर्फ 12 घंटे के भीतर कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सम्मेलाल जोशी निवासी हड़हापारा कसडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 22 अक्टूबर 2025 की शाम 6:30 बजे अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पीछे खाली जगह में बैठकर बिरयानी खा रहा था. तभी शराब के नशे में आरोपी घनश्याम निषाद ने वहां पहुंच कर अश्लील गाली-गलौच किया. जिससे परेशान होकर प्रार्थी अपने घर आ गया.
कुछ देर बाद आरोपी संजू निषाद ने प्रार्थी को अटल चौक के पास बुलाया. जिसमें प्रार्थी अपने मित्र यशवंत दास मानिकपुरी के साथ वहां गया तो आरोपी घनश्याम निषाद और संजू निषाद द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया और चाकू से जानलेवा वार कर चोंट पहुंचाया.
इस रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 109,3(5) बीएनएस 25,27 आर्म्ड एक्ट का मामला दर्ज किया. मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया.
जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ वाद विवाद करना और अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी पर चाकू से जानलेवा हमला करना कबूल किया. इस मामले में दोनों आरोपियों को 23 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया.
आरोपियों के नाम
1. घनश्याम निषाद उम्र 19 साल निवासी हड़हापारा वार्ड नम्बर 7 कसडोल थाना कसडोल
2. संजू निषाद उम्र 20 साल निवासी हड़हापारा वार्ड नम्बर 7 कसडोल थाना कसडोल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



