राजिम की चार वर्षीय मासूम को मां ने पिलाया जहर, खुद भी किया सेवन, बच्ची की मौत, थाने में हत्या का मामला दर्ज, इलाके में फैली सनसनी

A mother fed poison to a four-year-old girl in Rajim, who also consumed it herself, resulting in her death. A murder case was registered at the police station, causing widespread panic in the area.

राजिम की चार वर्षीय मासूम को मां ने पिलाया जहर, खुद भी किया सेवन, बच्ची की मौत, थाने में हत्या का मामला दर्ज, इलाके में फैली सनसनी

गरियाबंद/ राजिम : राजिम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपनी चार साल की मासूम बच्ची को चूहा मारने की दवा खिलाकर खुद भी इसका सेवन कर लिया। घटना के बाद बच्ची और उसकी मां की तबियत बिगड़ने लगी. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हे. जहां बच्ची की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मां के खिलाफ कत्ल का जुर्म दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अक्टूबर 2025 को रात करेब 11 बजे राजिम के गोवर्धन पारा निवासी मधु सोनकर ने अपनी 4 साल की बेटी कुहु सोनकर को जान से मारने की नीयत से जहरीली दवा पिलाई. फिर खुद भी जहरीली दवा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जहर सेवन के बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मासूम कुहु को मृत घोषित कर दिया. मां मधु सोनकर का इलाज जारी है.
घटना की खबर के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की. मर्ग पंचनामा और जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए गए. परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपिया मधु सोनकर के खिलाफ धारा 103(1), बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य कारण हो सकता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह और हालात का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t