जिला पंचायत सदस्य की कार से मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, वाहन सवार फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A motorcycle collided with the car of a district panchayat member, the youth died in the hospital, the vehicle rider fled, police engaged in search.
बिलासपुर/तखतपुर : बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खम्हरिया गांव के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिला पंचायत सदस्य की कार से एक मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सिम्स बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तखतपुर निवासी अश्वनी गंधर्व के रुप में हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद कार नम्बर CG10 BQ 9944 सवार मौके से फरार हो गए.
थाना प्रभारी तखतपुर ने बताया कि हादसे में शामिल कार को थाने लाया गया है और उसके मालिक की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि घटना रात की होने के कारण प्राथमिकता घायल को इलाज दिलाने की थी.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार सवार आरोपियों की तलाश जारी है. हादसे के क्वाक्त कार में कोई जनप्रतिनिधि तो सवार नहीं था. या किसी को चोट तो नहीं आई है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



