राजिम में नकली कफ सिरप और एक्सपायरी दवाईयां मिलने पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

Drug department takes major action after finding fake cough syrup and expired medicines in Rajim, medical store's license suspended

राजिम में नकली कफ सिरप और एक्सपायरी दवाईयां मिलने पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

राजिम : राजिम में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. औषधि विभाग ने राजिम स्थित एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है. पूर्व में इस मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया था. जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं थी. जिसके बाद स्टोर को सील कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल स्टोर में झोलाछाप डॉक्टरों को नियम के खिलाफ दवाएं सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी. इसी आधार पर विभाग द्वारा मेडिकल का औचक निरीक्षण किया गया था. जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से न सिर्फ एक्सपायरी और नियर-एक्सपायरी दवाएं बरामद की गईं. बल्कि नशीली दवाओं का भी बिना लाइसेंस स्टॉक मिला था. जांच टीम ने मौके पर मिली सभी दवाओं का पंचनामा तैयार कर दुकान संचालक को जवाब पेश करने के लिए नोटिस जारी किया था.
जप्त की गई अमानक, एक्सपायरी दवाएं और प्रतिबंधित नशीली टैबलेट को विभाग द्वारा सैंपल लिया गया था. सैंपल जांच के दौरान मेडिकल नियमों का उल्लंघन करना पाया गया. जिसके बाद आज जिला सहायक औषधी नियंत्रक के निर्देश पर कुलेश्वर मेडिकल स्टोर राजिम के लाइसेंस को निलंबित किया गया. निलंबन अवधि के दौरान मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहेगा।
औषधीय निरीक्षक गरियाबंद धर्मवीर सिंग ध्रुव ने बताया कि जुलाई माह 2025 में खाद्य एवं औषधीय प्रशासन के नियंत्रक के निर्देश पर गरियाबंद की FDA टीम द्वारा राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल स्टोर में निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान बहुत सारी नशीली दवाई और एक्सपायरी दवाओं की अनियमित्ता पाई गई थी. जिसके बारे में सहायक औषधि नियंत्रक जिला गरियाबंद द्वारा कुलेश्वर मेडिकल स्टोर राजिम को जारी अनुज्ञप्ति को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है.
उन्होंने बताया कि इस मेडिकल स्टोर से कफ सिरप का भी सैंपल लिया गया था. वह भी लैब रिपोर्ट में नकली पाई गई है. जिसकी भी जांच की जा रही है कि कफ सिरप इनके द्वारा बनाया गया है या किसी और के द्वारा, जिस पर भी आगे की जांच और कार्यवाही अभी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t