हाइवा पार्टनरशिप के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी, पड़ोसी ने ही दिया धोखा, पुलिस ने जालसाज सचिन को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A neighbor was involved in a fraud of Rs 17 lakh in the name of a Hiva partnership. Police arrested the fraudster Sachin and sent him to jail.
बिलासपुर/तोरवा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला से ज्यादा कमाई का झांसा देकर लाखों की धोधादी का मामला सामने आया है. जहां महिला के पड़ोसी ने हाइवा पार्टनरशिप के नाम पर 17 लाख रूपये की धोखाधड़ी की. इस मामले में पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए आरोपी सचिन कुमार मानिकपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोसी सचिन कुमार मानिकपुरी, जो कोल माइंस, कोरबा में कार्यरत है, ने पार्टनरशिप में हाइवा खरीदकर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। इसके तहत 17 लाख रुपए लेकर हाइवा नहीं खरीदी गई और पैसे वापस नहीं किए गए.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया वैशाली सिरामे, निवासी मधुसूदन हाईट्स, तोरवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन मानिकपुरी, जो कोल माइंस, कोरबा में कार्यरत है ने कोल माइंस में हाईवा वाहन लगाकर ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर पार्टनरशिप में हाईवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई.
इस शिकायत की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार आईपीएस को सौंपी गई. जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी वाहन विक्रय पत्र तैयार कर प्रार्थिया से 17 लाख रुपये की ठगी की गई. सीएसपी के त्वरित निर्देश पर थाना तोरवा में संबंधित धाराओं के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर आरोपी के फरार होने से पहले ही जांच करते हुए आरोपी सचिन कुमार मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी :-
सचिन कुमार मानिकपुरी उम्र 28 साल थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



