पिछली बार बढ़ी समर्थन मूल्य 117 रु. प्रति किवंटल नही दिया गया. जिससे किसानों को प्रति एकड़ 2457 रु. का नुकसान हुआ- भवानी शंकर शुक्ल

A woman died after coming in contact with an electric wire installed to kill wildlife. Her body was found in the forest. Wire and other items were recovered from the scene.

पिछली बार बढ़ी समर्थन मूल्य 117 रु. प्रति किवंटल नही दिया गया. जिससे किसानों को प्रति एकड़ 2457 रु. का नुकसान हुआ- भवानी शंकर शुक्ल

गरियाबंद : भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों की धान की बढ़ी समर्थन मूल्य मिलाकर 3286 रुपए की दर से खरीदी करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार 1 नवंबर से किसानों से धान 3286 रु. प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करे. भाजपा सरकार बनने के बाद धान के समर्थन मूल्य में दो बार वृद्धि हुई है. पहली बार 117 रुपए की अभी दूसरी बार 69 रुपए की. इसका लाभ किसानों को मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है भाजपा की सरकार ने पहली बार बढ़ी समर्थन मूल्य की राशि किसानों को नहीं दिया और 3100 रुपए की दर पर धान खरीदी किया. जिसके चलते प्रदेश के किसानों को प्रति एकड़ 2457 रुपए का नुकसान हुआ है. इस बार धान के समर्थन मूल्य में पिछली बढ़ोतरी मिलाकर 186 रुपए हुआ है. तो सरकार को 3286 रुपए क्विंटल की दर पर किसानो की धान खरीदना चाहिए. नहीं तो किसानों को प्रति एकड़ 3906 रुपए का नुकसान होगा.। जो सीधा-सीधा किसानों को आर्थिक चोट पहुंचाने वाला है.यह किसानों के साथ अन्याय है. बढ़ी हुई समर्थन मूल्य किसानों का हक, अधिकार है उससे कम दर पर धान खरीदी करना किसानों के साथ बेईमानी है.
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तब धान का समर्थन मूल्य बढ़ने पर समर्थन मूल्य मिलाकर धान खरीदी की मांग करती थी. आंदोलन करती थी. कांग्रेस की सरकार ने 2500 रु. में धान खरीदी किया था और धान का समर्थन मूल्य बढ़ने पर 2660 रु. और 2800 रु. की दर से धान की खरीदी की. भाजपा अब सत्ता में है तब वह धान की बढ़ी समर्थन मूल्य देने से क्यों भाग रही है? भाजपा का यह किसान विरोधी चरित्र है. कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि किसानों की धान इस बार 3286 रुपए की दर से खरीदी की जाए. पिछले साल का बकाया 117 रुपए समर्थन मूल्य 21 क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाए और 1 नवंबर से धान की खरीदी हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t