वन्यप्राणी को मारने लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से मौत, महिला की जंगल में मिली लाश, मौके से तार और अन्य सामान बरामद
Woman dies after being electrocuted by live wire installed to kill wildlife; body found in forest; wire and other items recovered from the scene
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक महिला की जंगल में मिली. महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था. संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है. घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक जिवरी गांव की घसनिन मांझी उम्र 41 साल गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी. परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को दी. शनिवार को ग्रामीण जंगल की तरफ जा रहे थे. तभी उन्होंने महिला की लाश देखी.
इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है.
महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से होने की संभावना है. पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



