युवक ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, इलाज जारी, पत्नी की नाराजगी और नशा बनी वजह?, पुलिस की तत्परता से बची जान

A young man attempted suicide by setting himself on fire; treatment is ongoing. Was his wife's anger or drug addiction the cause? Police promptness saved his life.

युवक ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, इलाज जारी, पत्नी की नाराजगी और नशा बनी वजह?, पुलिस की तत्परता से बची जान

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. घटना में युवक गंभीर रुप से झुलस गया. जिसे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार अभय पांडेय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाकर युवक को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया.
बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था. पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है. अभय की पत्नी पिछले दो महीनों से उससे अलग रह रही थी. इसके अलावा युवक के शराब के नशे में विवाद करने की भी जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि वह पिछले एक महीने से काम पर भी नहीं जा रहा था और घटना के समय भी नशे में होने की आशंका जताई जा रही है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था. पारिवारिक विवाद को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से अलग रह रही थी. शराब के नशे में विवाद की भी बात सामने आई है. फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB