जिम के बाहर विवाद, युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम में वीडियो डालकर 3 दोस्तों को ठहराया जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस

A young man hanged himself after a dispute outside a gym. He posted a video on Instagram before the suicide, blaming three friends. Police are investigating.

जिम के बाहर विवाद, युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम में वीडियो डालकर 3 दोस्तों को ठहराया जिम्मेदार, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के शिकारी रोड इलाके में रहने वाले 18 साल के युवक पवन तिवारी उर्फ परम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने के फौरन बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक ने वीडियो में तीन युवकों पर लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम रोज की तरह मृतक परम तिवारी जिम गया था. कसरत करने के बाद जब वह अपने एक दोस्त के साथ बाहर निकला. तो वहां उसका एक और दोस्त पहले से इंतजार कर रहा था. इसी दौरान परम का वहां मौजूद दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. झगड़ा होने के बाद परम अपने घर लौट आया. घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली.
खुदकुशी करने से पहले परम तिवारी ने एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो में उसने तीन युवकों का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक ने वीडियो में आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. इतना ही नहीं, परम ने वीडियो में यह भी कहा है कि आरोपी उसके माता-पिता को भी परेशान कर रहे थे. जिससे वह काफी तनाव में था.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
पुलिस ने मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो और उसका मोबाइल फोन सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है. पुलिस अब युवक द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो, विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और आरोपित युवकों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t