ससुराल में गई जान, घर के परछी में दामाद की लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी और डर का माहौल, मौत पर कई सवाल
Died in in-laws house, dead body of son-in-law found hanging in the shade of the house, sensation and fear spread in the village, many questions about the death
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक की लटकी हुई लाश उसके ससुराल के घर के परछी में मिली. मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजेश नाग के रुप में हुई है. जो मूलतः कोरबा जिले का रहने वाला था. राजेश पिछले एक महीने से अलोला गांव स्थित अपनी ससुराल में ही रह रहा था. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे राजेश नाग को उसके ससुराल के घर के परछी (बरामदे) में बांस के कोराई से गमछे के सहारे फंदे पर झूलते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि जब रात में परिजन किसी काम से बाहर निकले. तो घर के परछी में लटकती लाश देख उनकी चीख निकल पड़ी. आनन-फानन में आसपास के लोग जुट गए. घटना की खबर फौरन कापू थाना पुलिस को दी गई. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
मृतक राजेश नाग कोरबा जिले का रहने वाला था और पिछले एक महीने से अपनी ससुराल अलोला गांव में ही रह रहा था. राजेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने मायके आई हुई थी. राजेश भी पत्नी के साथ यहां आकर रह रहा था. घटना के दिन वह सामान्य था और घर के सदस्यों के साथ बैठा भी था. ऐसे में उसकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और कोई वजह है. शव जिस हालत में मिला. उसे लेकर भी परिजन और गांववाले उलझन में हैं. कापू थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मौत की वजह अज्ञात प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही असल वजह सामने आएगी. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ भी शुरु कर दी है.
घटना के बाद अलोला गांव में मातम पसरा है. मृतक के ससुराल घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ देर रात तक जुटी रही. ग्रामीणों का कहना है कि राजेश शांत स्वभाव का युवक था. किसी से कोई विवाद भी नहीं था. मौत के पीछे की असल वजह को लेकर हर कोई असमंजस में है. लोगों का यह भी कहना है कि अगर यह खुदकुशी है तो युवक के मन में ऐसा कदम उठाने की क्या वजह रही होगी. इसका खुलासा होना जरुरी है. वहीं कुछ लोग इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. सास-ससुर और अन्य परिजन भी सदमे में हैं. रिश्तेदारों ने बताया कि राजेश मेहनती युवक था और काम की तलाश में इधर-उधर भटकता रहता था. उसने हाल ही में कोरबा से अलोला आकर रहने का फैसला लिया था ताकि पत्नी के साथ समय बिता सके. किसी को अंदाजा नहीं था कि उसकी जिंदगी इतनी जल्दी और इस तरह खत्म हो जाएगी.
कापू पुलिस ने बताया कि मौत के मामले में हर संभावित पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच करेगी. ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मौत खुदकुशी थी या इसके पीछे कोई अप्राकृतिक वजह है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, परिजनों और परिचितों के बयान और मृतक के व्यवहार संबंधी जानकारी के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी.
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर न पहुँचें. घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को अब पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार है. ताकि इस रहस्यमय मौत की असल वजह सामने आ सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



