जादू-टोना के शक में युवक को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद गांव में दहशत और गम का माहौल, आरोपी संजय गिरफ्तार
A young man was brutally murdered on suspicion of witchcraft, leaving the village in a state of panic and grief. The accused, Sanjay, was arrested.
रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है. प्रदेश में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या, मारपीट जैसी कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. अपराधी बिना कानून के डर के लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.
श्याम कुमार ध्रुव के गांव के ही संजय नेताम ने जादू-टोना करने का शक जताया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से श्याम कुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.
गंभीर रुप से घायल श्याम कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी संजय नेताम मौके से फरार हो गया था. वहीं पुलिस ने आरोपी संजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी और मृतक के बीच पहले भी जादू-टोना को लेकर विवाद हुआ था. इस बार झगड़ा इतना बढ़ गया कि हत्या तक बात पहुंच गई. वारदात के बाद से गांव में दहशत और गम का माहौल है. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



