ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ रायपुर में लिया एक्शन, मेडिसीन अस्पताल के पास 2 सटोरिए पवन मंगलानी और गोपाल धामेचा नगद रकम समेत गिरफ्तार
Action taken against online betting in Raipur 2 bookies Pawan Mangalani and Gopal Dhamecha arrested with cash near Medicine Hospital
रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ और सट्टा पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए जुआ, सट्टा और ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिसाईन अस्पताल के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सट्टा संचालित किया जा रहा है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान 2 लोग गैरहाजिर पाए गए. जो सट्टा पट्टी के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पवन मंगलानी और गोपाल धामेचा होना बताया. जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा पट्टी, पेन और नगद रकम 5100/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 460/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. पवन मंगलानी पिता स्व. गणेश मंगलानी उम्र 34 साल निवासी महावीर नगर कुकरेजा फार्म हाउस के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर
02. गोपाल धामेचा पिता अशोक कुमार धामेचा उम्र 36 साल निवासी गली नंबर 07 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



