11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में चुनरी से लटकती मिली लाश, पसरा मातम, खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल

An 11th-grade student hanged herself to death; her body was found hanging from a scarf in her room, sparking mourning. The rising number of suicides raises serious questions.

11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में चुनरी से लटकती मिली लाश, पसरा मातम, खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर गंभीर सवाल

मुंगेली/लोरमी : मुंगेली जिले से खुदकुशी का मामला सामने आया है. जहां 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. यह मामला लोरमी के लालपुर थाना क्षेत्र के धोन्धापारा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा का शव घर के एक कमरे में चुनरी के फंदे पर लटका हुआ मिला. परिजनों को सुबह तब घटना का पता चला जब वे युवती के कमरे में गए.
खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक मृतका से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जिससे मौत के पीछे की वजह साफ़ हो सके. फिलहाल लालपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t