स्कूल संचालित होते ही शराब के नशे में शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के राजस्व बढ़ाने में भी अपना योगदान दे रहे आदत से लाचार गुरुजी

As soon as school begins, a teacher—helpless against his habit—contributes not only to the Education Department but also to boosting Chhattisgarh's revenue through liquor consumption.

स्कूल संचालित होते ही शराब के नशे में शिक्षा विभाग के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के राजस्व बढ़ाने में भी अपना योगदान दे रहे आदत से लाचार गुरुजी

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की हालत ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक है ही नहीं एक शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित होता है.जहां हैं वहां के शिक्षक दारू पीकर छत्तीसगढ़ के राजस्व बढ़ाने में बिजी रहतें हैं. इसी कड़ी में देखिये स्कूल खुलते ही रुझान आना शुरू हो गया. स्कूल के अंदर देखिए कैसे पैग बना रहा है शिक्षक. छत्तीसगढ़ के ज्यादातर स्कूल में यही हाल है. कबीरधाम के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम तेलियापानी लेदरा का मामला बताया जा रहा है.
कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. आरोप है कि शिक्षक सुरेश कुमार नेताम को स्कूल परिसर में शराब पीते हुए देखा गया. गौरतलब है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधि ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार लापरवाही के मामलों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जिला शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही भी कटघरे में है.
वहीं 22 जून को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त की है. और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया गया. जिसमें एक शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि अब तक प्रशासन या शिक्षा विभाग की तरफ से वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t