अभनपुर में दिनदहाड़े बाइक, मोबाइल और नकद लूट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार

Bike, mobile and cash robbery in broad daylight in Abhanpur revealed, police arrested two accused and sent them behind bars

अभनपुर में दिनदहाड़े बाइक, मोबाइल और नकद लूट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार

अभनपुर/फिंगेश्वर : बाइक से जा रहे युवक का रास्ता रोककर तीन आरोपियों ने युवक की टी.व्ही.एस. एक्सल, मोबाइल और नगद रकम लुट ली. इस मामले में पुलिस ने पुराने मामले का खुलासा कर 5 बाइक के साथ एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपी अभी भी फरार है. जिनकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरभांठा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी प्रार्थी दिलीप कुमार साहू अपनी टी.व्ही.एस. एक्सल 100 नम्बर CG23 F 0170 से बरभांठा से कोलर जा रहा था. सुबह करीब 11 बजे अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकचौरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था. उसी समय उसके पीछे से मोटर सायकल में सवार अज्ञात तीन लडके आए और उसके सामने आकर अपनी मोटर सायकल को खड़ी कर प्रार्थी को गाली गलौच करते हुये मारपीट कर उसकी टी.व्ही.एस. एक्सल 100 नम्बर CG23 F 0170, एक नग, टेक्नो कंपनी का मोबाईल फोन और जेब में रखें नगदी रकम को चोरी कर भाग गए
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 115(2), 134, 296, 3(5), 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से डिटेल पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया. घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का मुआयना करने के साथ ही मामले में मुखबीर लगाये गए.
आरोपियों द्वारा घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा कर अज्ञात आरोपियों को निशानदेही करने के कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में शामिल एक लड़के बारे में अहम जानकारी मिली. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वारदात में शामिल जो नाबालिग बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. जिस पर नाबालिग बालक को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की टी.व्ही.एस. एक्सल 100 नम्बर CG23 F 0170 को जप्त कर उसकेखिलाफ कार्यवाही किया गया. मामले में शामिल अन्य 2 आरोपी फरार हैं. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ करने पर नाबालिग बालक द्वारा अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर घुम-घुम कर रायपुर और बिलासपुर के अलग - अलग थाना क्षेत्रों से कुल 5 नग दोपहिया वाहन 01. होण्डा साईन मोटर सायकल नम्बर CG10 NB 4399। 02. एच एफ डीलक्स मोटर सायकल नम्बर CG04 LH 4056। 03. अपाचे मोटर सायकल नम्बर CG04 MK 9289। 04. एक्टिवा नम्बर CG04 KT 4622। 05. एच एफ डीलक्स मोटर सायकल नम्बर CG04 JF 4995 चोरी करना बताया गया.
जिस पर मामले में शामिल काठाडीह टिकरापारा रायपुर निवासी विनाशक देवार उर्फ मास्टर एवं रोहित देवार उर्फ मोटू को भी पकड़ा गया. तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की उक्त 5 दोपहिया वाहन जुमला कीमत करीब 2,50,000/- रुपये जप्त कर सभी के खिलाफ थाना अभनपुर में 35(1+5) बी.एन.एस.एस. और 303(2) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
चोरी की उक्त दोपहिया वाहनों में रायपुर के थाना गंज, कबीर नगर, गुढियारी, टिकरापारा एवं थाना तारबहार जिला बिलासपुर में जुर्म दर्ज है. वाहन चोरी के उक्त मामलों में 2 आरोपी फरार हैं. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
इस कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, गुरूदयाल सिंह, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. सुभान खान की अहम भूमिका रही.
आरोपी
01. विनाशक देवार उर्फ मास्टर पिता गब्बर देवार उम्र 21 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी काठाडीह थाना टिकरापारा जिला रायपुर
02. रोहित देवार उर्फ मोटू पिता ठेकला देवार उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी काठाडीह थाना टिकरापारा जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB