मंडी में अवैध तरीके से एक्सपायरी धान खपाने की साजिश, पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना फेल, 3.72 लाख का माल जब्त

Conspiracy to illegally dispose of expired paddy in the market; plan to destroy evidence by burning old packets fails, goods worth Rs 3.72 lakh seized

मंडी में अवैध तरीके से एक्सपायरी धान खपाने की साजिश, पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना फेल, 3.72 लाख का माल जब्त

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में अवैध तरीके से एक्सपायरी धान मंडी में बेचने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया. प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरुक लोगों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया. करीब 3 लाख 72 हजार रुपये कीमत के 300 बोरी एक्सपायरी धान बरामद हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इसे सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रच रहे थे. धान को पुराने पैकेट फाड़कर नए बोरे में भरने की कोशिश की जा रही थी. जबकि पुराने पैकेट आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना बनाई गई.
सुभाषनगर स्कूल पारा के केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह आरोपी बताए जा रहे हैं. फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB