कोपरा चोरी कांड का खुलासा, पाण्डुका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

Copra theft case solved, Panduka police take swift action, arrest 6 accused including 4 minors in theft case

कोपरा चोरी कांड का खुलासा, पाण्डुका पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

गरियाबंद/कोपरा : गरियाबंद जिले के थाना पाण्डुका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 नाबालिग समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राघवेन्द्र सिन्हा पिता स्व शिवप्रसाद सिन्हा उम्र 46 साल निवासी कोपरा थाना पाण्डुका ने 9 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8-9 दिसंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और ताला तोड़कर घर में रखे भगवान की सोने की आंखें, चांदी की लक्ष्मीजी की मूर्ति, चांदी के सिक्के, चांदी की पत्तियां सहित कांस की थालियां व लोटे चोरी कर ले गए.
इस मामले में थाना पाण्डुका में अपराध क्रमांक 125/2025 अंतर्गत धारा 331(4), 305(2), 324, 317(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार अपचारी बालकों एवं दो बालिग आरोपियों—पवन निषाद (23 वर्ष) और खिलेश दास मानिकपुरी (19 वर्ष) दोनों निवासी अमलेश्वर जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उन्होंने चोरी करना काबुल किया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये है, बरामद कर लिया है. चारों अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह बरोण्डा बाजार महासमुंद भेजा गया है, जबकि दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.
इस कामयाब कार्रवाई में थाना पाण्डुका स्टाफ एवं स्पेशल टीम, सउनि अशोक कुमार साहू, प्रधान आरक्षक पचन सेन, ओंकार साहू, गणेश साहू, बानेश्वर प्रसाद वर्मा, आरक्षक विनोद बंजारे, रामकुमार खैरवार, विनोद सिंह राजपूत, कामेश ध्रुव तथा स्पेशल टीम प्रभारी सउनि मनीष वर्मा एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t