सरपंच-सचिव के खिलाफ लगा भ्रष्टाचार का आरोप, 5 साल में करोड़ों की राशि का फर्जी आहरण, ग्रामीणों कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत
Corruption charges against Sarpanch-Secretary, fraudulent withdrawal of crores in 5 years, villagers complained to Collector and District Panchayat CEO
महासमुंद : महासमुंद जिले में ग्राम भावा के सरपंच सचिव ने मिलकर ग्राम विकास के लिए आए सरकारी खजाने को किया लूटने का काम पिछले 5 साल में करोड़ों का फर्जी आहरण कर लिया. सूचना के अधिकार में ग्रामीणों को मिली चौंकाने वाली जानकारी से सरपंच पति लखन साहू के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ. ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत कर इस मामले की निष्पक्ष जांच कर मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भावा के सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से सरपंच सचिव और सरपंच पति की शिकायत की.
ग्रामीणों ने सूचना के अधिकार तहत मिली जानकारी से मालूम हुआ कि ग्राम स्वच्छता के लिए सरपंच पति ने 9 से 10 लाख रुपए का आहरण कर किया है. जबकि सरपंच विमला साहू ने ग्राम स्वच्छता के लिए एक रुपया की झाड़ू तक नहीं लिया. नल जल योजना में खरीदी के नाम पर लाखों का आहरण किया है लेकिन एक रुपए खर्च नहीं किया है.
ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के नाम से सरपंच विमला साहू के पति लखन साहू ने अपने परिवार के नाम से लाखों का फर्जी आहरण कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है कि 2019 से 2024 तक सरपंच के पति लखन साहू ने करीब 80-90 लाख रुपए का फर्जी आहरण कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



