कपड़ा पहनने को लेकर दो बहनों में विवाद, मां ने लगाई फटकार, 13 साल की बेटी ने फांसी लगाकर दे दी जान, 7 घंटे तक घुमाता रहा अस्पताल प्रबंधन
Dispute between two sisters over wearing clothes, mother scolded, 13-year-old daughter hanged herself to death, hospital management kept making her run around for 7 hours
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दुखद खबर सामने आई है. कपड़े को लेकर दो सगी बहनों में विवाद होने पर मां ने दोनों बेटियों को फटकार लगाई. इसके बाद 13 साल की छोटी बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह मामला कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के आनंद नगर का है.
प्रियांशी जायसवाल ने घर में फंदा बनाकर खुदकुशी की है. वहीं अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई है, मेमो मिलने में देरी होने की वजह से 17 घंटे बाद बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
रमेश जयसवाल ने बताया कि प्रियांशी आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती थी. पढ़ाई-लिखाई में वह काफी होशियार थी. लेकिन उसका गुस्सा भी काफी तेज था. इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रियांशी इस तरह से घातक कदम उठा लेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



