तलाकशुदा महिला ने शादीशुदा जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Divorced woman accuses married soldier of rape, FIR filed against constable, accused absconding, police engaged in search

तलाकशुदा महिला ने शादीशुदा जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा में पुलिस जवान पर एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरक्षक यातायात थाने में पदस्थ था. पुलिस में एफआईआर होते ही वह फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. यह मामला सीएसईबी पुलिस चैकी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शादीशुदा महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पहचान पुलिस आरक्षक पवन चंद्रा से थी. यातायात थाने में पदस्थ पवन चंद्रा ने महिला से जान पहचान के बाद नजदीकियां बढ़ाई और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने की भी धमकी दी थी.
बताया जा रहा है कि महिला पहले अपने पति से तलाक ले चुकी थी और इस बीच वह पवन के संपर्क में आयी थी और पवन महिला को घुमाने के बहाने बाहर ले जाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया था. पवन शादीशुदा है.
बताया जा रहा है कि महिला नेपिछले दिनों पवन पर शादी का दबाव बनायी. जब पवन शादी से मुकर गया तो महिला ने इस मामले की लिखित शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की. पुलिस ने मामले में आरक्षक पवन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t