अमलीडीह में पुलिस कॉलोनी के पास झाड़ियों में मिली 17 वर्षीय लड़की की लाश, शरीर में चोट के निशान, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी
The body of an unidentified 20-22-year-old woman was found in bushes near the police colony in Amlidih, sparking a sensation in the area due to suspicion of murder.
रायपुर/अमलीडीह : राजधानी रायपुर के अमलीडीह स्थित एक खाली प्लॉट में 17 साल की नाबालिग लड़की की लाश मिली है. मृतका के शरीर में चोट के निशान है. लाश मिलने की खबर के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की है. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
मृत युवती पार्टियों में काम करने जाती थी. वो दो दिन पहले घर से निकली थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला हत्या का है. हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
रिहायशी कॉलोनी के पास लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की. अमलीडीह कॉलोनी के पास लाश मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद लाश को फेंका गया है. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की. शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है. युवती के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल सकेगा. इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता और डर का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



