छात्रों का रिजल्ट बिगड़ने से प्रिंसिपल-टीचर पर होगी कार्रवाई, 4 केटेगरी में की जाएगी स्कूलों की समीक्षा
Due to deteriorating results of students action will be taken against principal-teacher schools will be reviewed in 4 categories
छत्तीसगढ़ में अब अगर बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का रिजल्ट बिगाड़ा तो कार्रवाई स्कुल के प्रिंसिपल और टीचर पर होगी. वहीं छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहे तो प्राचार्य और शिक्षक को सम्मानित भी किया जाएगा. जिन स्कूलों का रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम है. वहां के प्राचार्य और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर समीक्षा करने कहा है.
स्कुल का रिजल्ट 30% से कम तो होगा एक्शन
प्रदेश के जिन स्कूलों का रिलज्ट 30 प्रतिशत से कम होगा तो उन्हें खराब रिजल्ट के लिए जिले के कलेक्टर को जवाब देना होगा. स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्राचार्य और शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर शासन को भेजेंगे.
90% से ज्यादा रहा रिजल्ट तो होंगे सम्मानित
वहीं जिन स्कूलों का रिजल्ट बेहतर है. वहां के प्राचार्य और शिक्षकों को सम्मानित करने की भी तैयारी है. वहां के प्राचार्य और शिक्षकों को विशेष अवसर जैसे 15 अगस्त, शिक्षक दिवस, राज्योत्सव, 26 जनवरी के मौके पर सम्मानित किया जाएगा.
90 प्रतिशत से ज्यादा रिजल्ट लाने वाले स्कूलों में ज्यादातर विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं, उन स्कूलों के शिक्षकों की बनाई गई बेस्ट प्रैक्टिसेस को अन्य स्कूलों के साथ शेयर किया जाएगा.
जिलेवार होगी स्कूलों की समीक्षा
सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर समीक्षा करने कहा है. समीक्षा के आधार पर आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने लाने कार्ययोजना तैयार की जाएगी. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से आयोजित बोर्ड परीक्षा में कई स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा. वहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं में कुछ स्कूलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.
इस तरह से होगा एनालिसिस
दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट का एनालिसिस कुछ बिंदु बनाए गए हैं. जैसे, जिन स्कूलों का रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम है. जिनका रिजल्ट 30 से ज्यादा और 60 प्रतिशत से कम है। 60 फीसदी से ज्यादा और प्रतिशत से कम. 90 प्रतिशत से ज्यादा रिजल्ट वाले स्कूल. जिनका रिजल्ट 30 से ज्यादा और 60 फीसदी से कम है. ऐसे प्राचार्य से कारण पूछा जाएगा और उसका निराकरण होगा. जिन प्राचार्यों और शिक्षकों ने अच्छा काम किया है. उन्हें विशेष अवसर जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी, शिक्षक दिवस, राज्योत्सव जैसे कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा.
चार केटेगरी में होगी स्कूलों की समीक्षा
30 % से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूल
30 % से ज्यादा और 60 % से कम रिजल्ट लाने वाले स्कूल
60 % से ज्यादा और 90% से कम
90 % से ज्यादा रिजल्ट लाने वाले स्कूल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



