पारिवारिक विवाद में बड़े भाई की हत्या कर घर में दफनाया शव, एक महिला-भाई समेत 3 लोग गिरफ्तार, 6 महीने बाद बरामद हुई लाश, पुलिस ने किया खुलासा
Elder brother murdered in a family dispute and body buried in the house, 3 people including a woman and brother arrested, body recovered after 6 months, police revealed
सक्ती : सक्ती जिले में मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा के गुम इंसान संदीप भारती का शव जमीन में दफनाने वाले मामले में पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर लिया है. वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था. इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली त्यौहार के बाद से संदीप भारती गायब था. उसका कहीं पता नहीं चल रहा था. उन्होंने गांववालों से कहा कि संदीप काम के लिए बाहर गया है. करीब 6 महीने तक यह राज छिपा रहा. फिर अपराधबोध से परेशान मां ने गांव के सरपंच और रिश्तेदार अरविंद भारती को सच बता दिया. सरपंच की खबर पर पुलिस ने जांच की और घर से शव बरामद किया
शव उत्खनन करने एसडीएम के द्वारा टीम बनाई गई. इस दौरान करण भारती निवासी चारपारा को पूछताछ करने पर उपरोक्त घटना कारित कर शव को अपने नवनिर्माणधीन मकान के कमरे में गड्ढा खोदकर गाड़ देना बताया. शव उत्खनन कार्रवाई बाद गवाहों के बयान और मौके का मुआयना के बाद मौके पर ही हत्या का मामला दर्ज किया गया.
मृतक की मां सरिता बाई भारती ने बताया कि उसका बेटा संदीप भारती पिता स्व संतोष भारती उम्र 30 साल जुआ खेलने का आदी था. साथ ही जुआ के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी मां और भाई करण भारती से मारपीट करता था. इससे नाराज होकर संदीप भारती की हत्या कर दी थी. कत्ल कर देने के बाद मां सरिता और सौतेले पिता रंजीत भारती ने मिलकर शव को घर में ही दफना दिया.
आरोपी करण भारती ने बताया कि 5 दिसंबर की रात 8 बजे मृतक संदीप भारती सोया था. जिसे लोहे की रॉड से उसके गले में वार कर कत्ल कर कर दिया. अपने सौतेले पिता रंजीत भारती और मां सरिता के साथ मिलकर प्लान के साथ अपने नवनिर्माणधीन मकान में गड्ढा खोदकर गढ्ढे में दफना दिया. मृतक की मां सरिता द्वारा पुलिस थाना और अन्य किसी को बताने से मना करने पर किसी को नहीं बताई थी.
यह मामला न सिर्फ पारिवारिक कलह की भयावह नतीजा है. बल्कि यह दिखाता है कि जुर्म चाहे जितना भी छिपाया जाए. एक दिन सच सामने आ ही जाता है. इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा विचलित करने वाली बात यह है कि एक मां को अपने ही बेटे की हत्या और उसके शव को घर में दफनाने जैसे काम में शामिल होना पड़ा. जुर्म चाहे जैसी भी हालात में किया गया हो. एक मां का दिल आखिरकार बेटे की मौत के बोझ को सह नहीं सका. छह महीनों बाद मां ने अपने भीतर की लड़ाई से हार मान ली और सच को बाहर लाने का फैसला किया. ग्रामीण अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जिस घर से हंसी की आवाजें आती थीं. वहां इतना बड़ा राज छिपा हुआ था.
गिरफ्तार
करण भारती पिता स्व संतोष भारती उम्र 28 साल
रंजीत शर्मा उर्फ रंजीत भारती पिता देवानंद शर्मा उम्र 49 साल
सरिता भारती पति स्व संतोष भारती उम्र 45 साल
सभी निवासी चारपारा, थाना-मालखरौदा, जिला-सक्ति (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



